चैत्र मास का पहला शुक्रवार आज, संतोषी माता की आरती से करें उन्हें प्रसन्न

चैत्र मास का पहला शुक्रवार आज, संतोषी माता की आरती से करें उन्हें प्रसन्न
X
  • शुक्रवार का दिन संतोषी माता (Santoshi Maa) को बहुत प्रिय है।
  • शुक्रवार को मां संतोषी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार का दिन संतोषी माता को बहुत प्रिय है। इस दिन मां संतोषी की पूजा करने का विधान है। वहीं चैत्र मास का प्रथम शुक्रवार भी आज ही है। इस अवसर पर आप माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए संतोषी माता की विधि विधान से पूजा-अर्चना और आरती, व्रत-उपवास करके माता संतोषी को प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

Also Read : Rang Panchami 2021 : रंग पंचमी की डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व, जानें...

संतोषी माँ की आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता,

अपने सेवक जन को, सुख संपति दाता,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो,

हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे,

मंद हँसत करूणामयी, त्रिभुवन जन मोहे,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे,

धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरें न्यारे,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो,

संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही,

भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई,

विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै,

जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय दुखी, दरिद्री ,रोगी , संकटमुक्त किए,

बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो,

पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।।

जय शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे,

संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

जय संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे,

ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे,

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story