Chaitra Navratri 2022: आज जरुर करें ये उपाय, फिर देखें भोलेनाथ का चमत्कार

Chaitra Navratri 2022: आज जरुर करें ये उपाय, फिर देखें भोलेनाथ का चमत्कार
X
Chaitra Navratri 2022:चैत्र नवरात्रि में आज सोमवार के दिन महादेव का कुछ उपाय करने से सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है और आपको भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। तथा साथ ही आपके कई सारे कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सोमवार का दिन शिव की उपासना के लिए बहुत खास होता है। कहा जाता है कि, भोलेनाथ अपने भक्तों की मुराद जल्दी ही पूरी कर देते हैं।

Chaitra Navratri 2022:चैत्र नवरात्रि में आज सोमवार के दिन महादेव का कुछ उपाय करने से सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है और आपको भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। तथा साथ ही आपके कई सारे कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सोमवार का दिन शिव की उपासना के लिए बहुत खास होता है। कहा जाता है कि, भोलेनाथ अपने भक्तों की मुराद जल्दी ही पूरी कर देते हैं। शिव का आशीर्वाद पाने के लिए कई लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। बहुत लोग हैं जोकि अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं और बहुत लोग हैं जोकि मान-सम्मान पाना चाहते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन पर अकाल मृत्यु का डर उन्हें सताता रहता है। वहीं कुछ लोग बहुत अधिक बीमार रहते हैं। वहीं भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है, परन्तु उसके लिए कुछ उपाय करना भी बेहद ही जरुरी है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2022: नौ औषधियों में विराजमान हैं नवदुर्गा, जानें ब्रह्मा जी ने क्यों छिपाया यह राज

इस बार चैत्र नवरात्रि के प्रथम सोमवार के दिन अर्थात आज के दिन आप लोग नंदी (बैल) को हरी-हरी घास खिलाएं। इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या भी समाप्त होती हैं।

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप कीजिए ऐसा करने से जीवन में आनंद की अनुभूति होती है और आपको आत्मबल की प्राप्ति होती है।

वहीं अगर आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम सोमवार के दिन आप रुद्राभिषेक करते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु को भी टाला जा सकता है।

आज के दिन भगवान शिव को तिल और जौ जरुर अर्पित करने चाहिए। इससे आपको पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

वहीं बहुत सी महिलाएं हैं जोकि संतान प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन वो संतान प्राप्त नहीं कर पाती हैं। तो अगर आपकी भी संतान पाने की इच्छा है तो आज आप आटे के 11 शिवलिंग बना लें और इसके बार आप उन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। उसके बाद अपनी संतान पाने की इच्छा के लिए महादेव से प्रार्थना कीजिए और इन 11 शिवलिंगों को भोलेनाथ के मंदिर में ही चढ़ाकर आप अपने घर चले आएं। इस उपाय को आपको चैत्र नवरात्रि के सोमवार से शुरु करना है और उसके बाद प्रत्येक सोमवार को करना है। इस उपाय का बहुत ही अच्छा परिणाम आपके सामने आता है और भोलेनाथ आपसे बहुत जल्दी ही खुश होते हैं।

चैत्र नवरात्रि में पड़ रहे किसी भी सोमवार के दिन आप पारद शिवलिंग की स्थापना अपने घर में कीजिए। वहीं अगर आपके घर में पारद शिवलिंग है तो आप नियम पूर्वक पूजा जरुर करें। ऐसा करने से आपके धन-वैभव में तो वृद्धि होती ही है, वहीं आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है और साथ ही आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से भी निजात मिलती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story