Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री में जोड़ ले नीम की पत्ती और सूखी लकड़ी, होगी हर इच्छा पूरी

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री में जोड़ ले नीम की पत्ती और सूखी लकड़ी, होगी हर इच्छा पूरी
X
Chaitra Navratri 2023: आपने अक्सर देखा होगा कि देवी मंदिरों के पास नीम के पेड़ जरूर रहते हैं। नीम के पेड़ का एक अलग ही खास महत्व है। हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की पूजा भी की जाती है। तो आइए जानते हैं क्या है इसका महत्व...

Chaitra Navratri 2023: आपने अक्सर देखा होगा कि देवी के मंदिरों के पास नीम के पेड़ जरूर रहते हैं। नीम के पेड़ का एक अलग ही खास महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही पेड़ से औषधियां भी बनाई जाती हैं। चैत्र मास का महीना चल रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में चैत्र नवरात्रि पर नीम के पेड़ के बारे में बताया गया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि पर नीम के पेड़ का क्या महत्व है।

दरअसल, चैत्र मास का महीना संक्रमण का काल रहता है। चैत्र महीने में नीम के पत्ते और लकड़ियां दोनों का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि नीम के पत्ते से माता भगवती की पूजा की जाती है। इससे छोटी माता, चेचक और खसरा आदि से बचाव के लिए माता शीतला की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के दिन नीम के पत्तों की माला से माता की पूजा की जाती है।

आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में नीम के पेड़ का महत्व

नीम के पत्ते से की जाती है माता की पूजा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नीम की पत्तियों से माता बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की रक्षा करती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण भी करती है। नीम के पेड़ बहुत ही गुणकारी होने के साथ सभी तत्वों से भरपूर होते हैं।

नीम की लकड़ियों से हवन

नीम का एक विशेष महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि में नीम की लकड़ियों से शनि और केतु आदि की शांति के लिए हवन किया जाता है। चैत्र नवरात्रि में नीम की सुखी पत्तियों और लकड़ियों से हवन करने पर केतु और शनि का दोष खत्म हो जाता है। इसके साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है।

नीम के पेड़ से बनी रहती है वातावरण में शुद्धता

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन नीम के पत्तियों को शुद्ध जल में धोकर प्रतिदिन उपयोग करने से शुद्धता बनी रहती है। इसके साथ ही नीम की पत्तियों के उपयोग करने से सारे दोष दूर हो जाते हैं। नीम की पत्तियों को चबाने से मुंह की सारी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story