Chanakya Niti : जांच परख कर करें शादी, नहीं तो मच सकता है आपके घर में तांडव

Chanakya Niti : जांच परख कर करें शादी, नहीं तो मच सकता है आपके घर में तांडव
X
  • महिलाओं को घर की लक्ष्मी (Lakshami) माना जाता है।
  • जानें, महिलाओं की चार गलत आदतें जोकि आपको बर्बाद कर सकती हैं।
  • जानें, किन महिलाओं से दूर रहना चाहिए।

Chanakya Niti : महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है और ये बात हर इंसान भलीभांति जानता है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जोकि लक्ष्मी कहलाने के लायक नहीं होती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक में बताया है कि जिस महिला में चार गलत आदतें होती हैं और वो महिला जिस भी घर में जाती है तो वहां तांडव ही मचाती है। शादी करना कोई गुड़िया और गुड्डों का खेल नहीं होता, शादी वो एक बंधन है जिसे जिन्दगी भर व्यक्ति को निभाना पड़ता है। इसलिए किसी भी लड़की से आप अगर शादी करें तो आप सबसे पहले आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से और अपने घर के बुजुर्गों से इसके बारे में राय जरुर लें और जितना हो सके लड़की के स्वभाव के बारे में जरुर जानें। इसी में आपकी और आपके परिवार की भलाई है, नहीं तो गलत जानकारी और गलत लड़की से शादी आपको महंगी पड़ सकती है। तथा आपका पूरा परिवार टूट कर बिखर सकता है।

ये भी पढ़ें : Somvati Amavasya 2021 : हिन्दू संवत्सर 2077 का अंतिम दिन आज, कल होगा नूतन वर्ष का आगाज

चाणक्य के अनुसार जिस लड़की के अनेक संबंध होते हैं, तो उससे भूलकर भी विवाह मत करना। ऐसी लड़की कभी किसी का भला नहीं कर सकती है और जब वो बात इनके पति को पता लगती है तो ये लड़की उसे त्याग सकती है। चाणक्य के अनुसार अगर आपको अपने जीवन में ऐसी लड़की के साथ शादी का प्रस्ताव मिले तो आप तुरन्त मना कर दें और अपनी व अपने परिवार की जान बचा लें। क्योंकि इसी में आपकी भलाई है अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : आरोग्य देव के नक्षत्र में शुरू होंगे नवरात्रि, मिल सकती है कोरोना महामारी से राहत

चाणक्य नीति के अनुसार कुछ महिलाओं को धन का इतना लालच होता है कि वो महिलाएं धन के लालच में कुछ भी कर सकती हैं। चाणक्य ने कहा है कि जिस भी लड़की के अंदर अगर ऐसी आदत होती है तो कभी आप उससे शादी मत करना। चाणक्य के अनुसार लड़की के अंदर संतुष्टि ना होना एक बड़ी चिंता का विषय माना जाता है और कहा जाता है कि महिला में ना संतुष्टि होना, पूरा परिवार खत्म हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।

चाणक्य ने कहा है कि जिस घर की लड़की अगर पूजा-पाठ ना करती हो, तो वहां पर नाकारात्मक ऊर्जा पनपने लगती है और उस घर की सुख-शांति समाप्त हो जाती है। इसलिए आपका कोई भी धर्म क्यों ना हो, जो लड़की अगर धर्म का पालन नहीं कर सकती तो वह अपने पति का पालन क्या करेगी। इसलिए कभी भी अधर्मी लड़की से शादी मत करना। इसी में आपकी भलाई है।

भले ही लड़कियों की फितरत होती है लड़ाई-झगड़ा करना, लेकिन हद से ज्यादा अगर ये अवगुण किसी भी लड़की में पाया जाता है तो आपका घर-परिवार सब बर्बाद हो सकता है। गुस्सैल लड़कियां अच्छाई को कभी मानती नहीं हैं। वहीं जिस लड़की में अगर ममता नहीं है तो वह किसी का भी भला नहीं कर सकती है। इसलिए सोच-समझकर ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story