Chanakya Niti: इस तरह की महिलाओं से रहना चाहिए सावधान, नहीं तो घर से छिन जाएगी खुशियां

Chanakya Niti: इस तरह की महिलाओं से रहना चाहिए सावधान, नहीं तो घर से छिन जाएगी खुशियां
X
Chanakya Niti: कहा जाता है कि हर इंसान की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं कि जो धनी इंसान को भी कंगाल बना देती हैं। आचार्य चाणक्य ने भी ऐसी महिलाओं के बारे में बताया है, जिससे पुरुषों को दूर रहना चाहिए। पढ़िये पुरुष को किस तरह की महिलाओं से दूर रहना चाहिए।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जो बातें कही हैं, वे आज भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जो व्यक्ति उनके बताए गए रास्ते पर चलता है, वे जीवन में सफल होता है और उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति सफलता के मार्ग पर चलने लगता है। इसके अलावा, आचार्य चाणक्य ने ऐसी महिलाओं के बारे में भी बताया है, जिनसे पुरुषों को दूर रहना चाहिए अन्यथा वे पुरुष को बर्बाद कर देती हैं। आइये चाणक्य नीति के अनुसार जानते हैं कि पुरुषों को किस तरह की महिलाओं से दूर रहना चाहिए।

घमंडी महिलाओं से रहना चाहिए अलग

चाणक्य नीति की मानें तो स्त्री को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। जिस महिला को अपनी सुंदरता या किसी भी चीज पर घमंड हो जाता है, उस महिला से अलग रहना चाहिए। चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि जब भी कोई स्त्री घमंडी हो जाती है, तो मां लक्ष्मी और मां सरस्वती नाराज हो जाती हैं। इससे घर-परिवार की सुख-शांति खत्म हो जाती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है।

ये भी पढ़ें... इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

लालची इंसान से रहना चाहिए अलग

कहा जाता है कि इंसान को किसी भी चीज के लिए लालच नहीं करना चाहिए। लालच बहुत ही बुरी चीज होता है। लालच के चलते ही अच्छे-अच्छे लोग बर्बाद हो जाते हैं। इसके साथ ही अगर महिलाएं लालच करने लगती हैं, तो घर-परिवार की सुख-समृद्धि चली जाती है। इससे रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story