Chankya Niti:धनवान बनने के लिए जानें चाणक्य नीति की ये बातें, वरना...

Chankya Niti:धनवान बनने के लिए जानें चाणक्य नीति की ये बातें, वरना...
X
Chankya Niti: एक अच्छा जीने के लिए धन बहुत मायने रखता है। ये हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। पैसा हमें रिश्ते की सच्चाई भी दिखाता है। क्योंकि जब पैसा पास होता है तो हमारे सगे-संबंधी साथ खड़े होते हैं, लेकिन अगर लक्ष्मी जी आपसे रूठ जाए तो अपने भी आपका साथ छोड़ जाते हैं।

Chankya Niti: एक अच्छा जीने के लिए धन बहुत मायने रखता है। ये हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। पैसा हमें रिश्ते की सच्चाई भी दिखाता है। क्योंकि जब पैसा पास होता है तो हमारे सगे-संबंधी साथ खड़े होते हैं, लेकिन अगर लक्ष्मी जी आपसे रूठ जाए तो अपने भी आपका साथ छोड़ जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने धन और व्यक्तियों को लेकर कई नीतियों का उल्लेख अपने नीतिशास्त्र में किया है। वो बताते हैं कि, मनुष्य धन को लेकर लंबे समय तक संचित करके रख सकता है। यदि आप गरीबी से बचना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जरुर अमल करें।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों को कभी ना लगाएं पैर, हो जाता है समूल नाश

धन बचाने का सबसे अच्छा तरीका चाणक्य नीति में बताया गया है। जितना पैसा कमाना जरुरी है, उतना ही पैसा बचाना भी जरुरी है। जो लोग धन संचय करके रखते हैं, उन्हें जिंदगी में कभी किसी व्यक्ति के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ते हैं। ऐसे लोग बुरी स्थिति में भी अपना जीवन सम्मानित तरीके से जी लेते हैं।

शास्त्रों में लक्ष्मी जी को चंचल माना गया है। इसीलिए पैसों का उपयोग सही जगह और सही समय के हिसाब से करना चाहिए। जो व्यक्ति पैसों को पानी की तरह बहाता है, उसे एकदम परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चाणक्य के अनुसार जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन की कमी से बचने के लिए व्यक्ति को अपने लक्ष्य का निर्धारण जरुर करना चाहिए। अगर आपका लक्ष्य ही निर्धारित नहीं है तो आप सफलता ही हासिल नहीं कर पाओगे।

चाणक्य के अनुसार, धन संबंधी कार्यों की जानकारी किसी और व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। वैसे पैसों का इस्तेमाल सुरक्षा, दान और व्यापार में करना चाहिए।

पैसों के पीछे कभी नहीं भागना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को पैसों के लिए अधर्म का मार्ग नहीं चुनना चाहिए। अनैतिक कार्य करके कमाया गया धन ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है। ऐसे अर्जित किए गए धन से व्यक्ति को बहुत नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

चाणक्य के अनुसार, धन व्यक्ति को सम्मान दिलाता है, इसीलिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान के लिए जरुर निकालें। इससे जरुरतमंदों को मदद मिलती है और व्यक्ति को सम्मान मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story