Chanakya Niti : बुरे वक्त से भी उबार देती हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें, जीवन में ऐसे करें फॉलो

Chanakya Niti: कहते हैं कि, जीवन में सच्चे दोस्त और अपनों की पहचान बुरे वक्त में ही होती है। इसी तरह व्यक्ति की योग्यता, समस्याओं से जूझने की पहचान भी बुरे वक्त में ही होती है। इसी से पता चलता है कि, व्यक्ति असल में कितना बड़ा क्षमतावान है और विद्वान है। आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया है जो आपको बुरे समय में और उससे निपटने में बहुत काम आएंगी। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य की कुछ ऐसी ही बातों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो जरुर करें ये काम, होने लगेगी पैसों की बरसात
चाणक्य नीति कहती है कि, परेशानी चाहें कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उससे डरें नहीं। क्योंकि डर ही व्यक्ति को कमजोर बनाता है। बुरे वक्त में अपनी सोच को सकारात्मक रखें और उससे जीतने का जज्बा रखें और ठंडे दिमाग से सोचने पर वक्त कई बार ऐसे रास्ते दिखा देता है, जिससे हम आसानी से बुरे वक्त से उबर सकते हैं। लेकिन चिंता-भय के कारण हम सही जवाब तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विकट से विकट परिस्थिति से उबरने के लिए जरुरी है कि, वर्तमान में जीवन जीया जाए। कई बार अतीत के बुरे अनुभव और भविष्य की चिंता हमें मौजूदा समस्या से निपटने नहीं देती है। बेहतर होगा कि, सही तरीके से विश्लेषण करके मुद्दा को हल करने की रणनीति बनाएं और समस्या से निपटें।
जीवन में हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बहुत जरुरी है। यदि आप आत्मविश्वासी हैं तो आप मुश्किल से भी मुश्किल परिस्थिति का भी सामना कर सकते हैं। जबकि आत्मविश्वास की कमी समस्या को कई गुना बढ़ा देती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS