Chanakya Niti: समझदार, मूर्ख, अहंकारी व्यक्ति से आपको निकलवाना है काम, तो अपनाएं चाणक्य नीति के ये टिप्स

Chanakya Niti: समझदार, मूर्ख, अहंकारी व्यक्ति से आपको निकलवाना है काम, तो अपनाएं चाणक्य नीति के ये टिप्स
X
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन के कई पहलुओं का वर्णन नीति शास्त्र में किया गया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां हर कदम पर और हर कसोटी पर खरी उतरती हैं। जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई बार हमें दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने एक नीति बतायी है।

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन के कई पहलुओं का वर्णन नीति शास्त्र में किया गया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां हर कदम पर और हर कसोटी पर खरी उतरती हैं। जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई बार हमें दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने एक नीति बतायी है। इस नीति में चाणक्य ने बताया है कि, हम किसी व्यक्ति से कैसे अपना काम करवा सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने श्लोक के माध्यम से भी इस बात का बर्णन किया है। चाणक्य अपनी नीति में बताते हैं कि, लोगों को वश में करने की नीति क्या है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, हमारे आसपास कई प्रकार के लोग रहते हैं, जिनमें कुछ धन के लोभी तो कुछ घमंडी भी हैं। कुछ मूर्ख हैं तो कुछ विद्वान भी हैं। वहीं इन लोगों को अलग-अलग तरीके से वश में किया जा सकता है।

समझदार और विद्वान व्यक्ति

अगर किसी समझदार और विद्वान व्यक्ति से अपना काम करवाना है तो उसके सामने सिर्फ सच ही बोलें। समझदार लोग सच बोलने वाले लोगों से प्रभावित होते हैं और उनका सहयोग करते हैं। ऐसे लोगों से संबंध बनाए रखना चाहिए।

मूर्ख व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, अगर किसी मूर्ख व्यक्ति से आपको काम निकलवाना है तो उसके अनुसार ही काम करें। ऐसा करके ही आप अपना काम उससे निकलवा सकते हैं। ऐसे लोगों से वाद-विवाद और बहस आदि ना करें, क्योंकि ऐसे लोग हमेशा अपने मन के अनुसार, ही काम करना पसंद करते हैं। इन्हें झूठी प्रसंसा भी अच्छी लगती है।

अहंकारी व्यक्ति

अहंकारी व्यक्ति किसी को अपने सामने कुछ नहीं समझता है। उन्हें लगता है कि, वो जो कहते हैं और करते हैं वो सही है। इसीलिए अगर उनसे काम निकलवाना है तो उन्हें उचित मान-सम्मान देकर उन्हें अपने पक्ष में किया जा सकता है। ऐसे लोग मान-प्रतिष्ठा के लिए काम कर देते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story