Chanakya Niti: इन जगहों पर स्वयं चलकर आती है मां लक्ष्मी, धन की नहीं होती है कमी

Chanakya Niti: इन जगहों पर स्वयं चलकर आती है मां लक्ष्मी, धन की नहीं होती है कमी
X
Chanakya Niti: हिन्दू धर्म में हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास भी रखा जाता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन जगहों पर धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं चलकर आती है। जानें, इन जगहों के बारे में...

Chanakya Niti: हिन्दू धर्म में हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी बहुत ही ज्यादा चंचल होती हैं। एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। इसके लिए व्यक्ति को जीवन में सुख-दु:ख के अनुभव का पता चलता है। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी रचना नीति शास्त्र में धन के बारे में पूरी विस्तार से चर्चा की है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन जगहों पर धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं चलकर आती है। आइये इन तीन जगहों के बारे में जानते हैं।

इन जगहों पर आती है मां लक्ष्मी

आचार्य चाणक्य की मानें तो जिस घर या जगह पर मूर्खों की पूजा या प्रशंसा नहीं होती है। उस स्थान पर धन की देवी मां लक्ष्मी अवश्य विराजती हैं। साथ ही व्यक्ति को मूर्खों की राय लेकर काम करने से जीवन में हमेशा असफल होने की आशंका बनी रहती है। धन की हानि होती है।

ये भी पढ़ें... घर में इस तरह से करें भगवान गणेश की स्थापना, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

जहां अन्न का भंडार होता है, वहां विराजमान होती है मां लक्ष्मी

चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर मे अन्न का भंडार होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। साथ ही अन्न के भंडार से मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी कृपा से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story