Chanakya Niti : जिस पुरुष में होते हैं कुत्ते के ये पांच गुण उसकी स्त्री उससे रहती है सदा संतुष्ट

Chanakya Niti : जिस पुरुष में होते हैं कुत्ते के ये पांच गुण उसकी स्त्री उससे रहती है सदा संतुष्ट
X
  • आचार्य चाणक्य महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक अच्छे नीतिकार भी थे।
  • चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को जानवरों से भी सीख लेनी चाहिए।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक अच्छे नीतिकार भी थे। उन्होंने अपनी नीति में कई प्रकार के जानवरों के उदाहरण भी देकर मनुष्य को कई महत्वपूर्ण बातें समझाने का प्रयत्न किया। चाणक्य के अनुसार, प्रत्येक जानवर से मनुष्य को कुछ ना कुछ सीखकर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। जहां स्त्रियों को एक कौआ की तरह होना चाहिए। वहीं पुरुष को एक कुत्ते की तरह होना चाहिए। अगर कुत्ते के पांच गुण किसी पुरुष में होते हैं तो वह अपनी पत्नी को सदा संतुष्ट रखता है और परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभाता है। तो आइए जानते हैं कि वो कुत्ते की पांच आदतें कौन सी हैं जोकि पुरुष में हो तो उसकी पत्नी उससे संतुष्ट रहती है।

ये भी पढ़ें : Vashikaran : ऐसे लिखें अपने हाथ पर किसी भी महिला का नाम, आप जो चाहोंगे वही करेगी

1. थोड़े से में संतुष्ट रहना

आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि किसी भी पुरुष को यथाशक्ति के मुताबिक ही कार्य करना चाहिए। कार्य करने के बाद जो धन कमाया जाए उसी में संतुष्ट रहकर परिवार का पालन-पोषण करना चाहिए। जो पुरुष थोड़े से धन में संतुष्ट होकर परिवार का पेट पालता है वहीं सर्वश्रेष्ठ होता है। जिस प्रकार से ये कुत्ता थोड़ा सा अन्न् प्राप्त करने के बाद ही संतुष्ट हो जाता है। उसी प्रकार पुरुषों को भी जितना प्रेम से मिले उतना ही स्वीकार करना चाहिए।

2. सतर्क रहना

अकसर आपने देखा होगा कि कुत्ते गहरी नींद में होने पर भी सतर्क रहते हैं। उसी प्रकार पुरुषों का भी कर्तव्य है कि वो अपने परिवार और कार्यों के प्रति सदा सतर्क रहें। शत्रुओं से सदा सावधान रहें। चाहें कितनी भी गहरी नींद में क्यों ना हों अपने परिवार के रक्षण के लिए सदा तत्पर रहें। ऐसे पुरुष से विवाह करने वाली स्त्री सदा सुखी रहती है। ्र

3. वफादारी

कुत्ता एक वफादार प्राणी है। इस पर कोई भी शक नहीं करेगा। उसी प्रकार पुरुष को भी अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना चाहिए। नहीं तो आजकल के पुरुष पत्नी के होते हुए भी पराई स्त्रियों के प्रेम जाल में फंसकर संबंध बनाते हैं। जिस स्त्री का पति एक कुत्ते की तरह वफादार होता है वह स्त्री सदा सुखी और आनन्दित रहती है।

4. वीरता

कुत्ता एक वीर प्राणी होता है। वह अपने मालिक की रक्षा करने के लिए अपने प्राण भी दांव पर लगा देता है। उसी प्रकार अगर किसी स्त्री का पति वीर हो और उसकी रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की भी चिंता ना करता हो तो ऐसी स्त्री किसी भाग्यशाली औरत से कम नहीं होती है। क्योंकि उसे एक वीर पति मिला है। जोकि उस पर अपनी जान छिड़कता है।

5. संतुष्ट रखना

एक पुरुष को चाहिए कि वह अपनी पत्नी को शारीरिक सुख के मामले में सदा संतुष्ट रखें। अगर स्त्री को शारीरिक संतुष्टि मिलती है तो वह कभी पथ भ्रष्ट नहीं होती है। स्त्री को पति से संतुष्टि के मामले में शारीरिक सुख की कामना होती है। अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी को संतुष्ट नहीं कर पाता है तो वह स्त्री पराये पुरुष से संबंध बना सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story