Chanakya Niti: इन उपायों से मां लक्ष्मी होती है खुश, घर में होगी दिन-रात बरकत

Chanakya Niti: आप भी अपने घर में धन की बढ़ोत्तरी और सुख-समृद्धि, शांति के लिए तरह-तरह के उपाय करते होंगे। दरअसल, दुनिया का हर शख्स चाहता है कि उसके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। घर में किसी भी तरह की कोई कमी न हो। वहीं, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में इस चीज का वर्णन किया है। धन से संबंधित आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी बातें बताई हैं, जिस पर अमल करके आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएगी और कभी भी आपको धन से संबंधित किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्या है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय, चलिये जानते हैं।
आचार्य चाणक्य अपने नीति (Chanakya Niti) दर्पण में धन को लेकर कुछ विचार स्पष्ट किए हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जहां मूर्खों का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी कभी नहीं आती है। इसके साथ ही मूर्ख की बातों पर विश्वास करने वाला व्यक्ति भी कभी आगे नहीं बढ़ता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा धन के लिए परेशान ही रहता है। चाणक्य बताते हैं कि व्यक्ति को कभी मूर्खों और चापलूसों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ये दोनों व्यक्ति ही अच्छे सलाह कभी नहीं दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें... इस प्राचीन हनुमान मंदिर की स्थापना पांडवों ने की, यहां उमड़ता है आस्था का जनसैलाब
अपनी मेहनत और ईमानदारी पर करें विश्वास
चाणक्य नीति दर्पण में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने मेहनत पर विश्वास रखता है, ईमानदारी से धन और अन्न कमाता है, उसके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने मेहनत पर विश्वास करना चाहिए। मां लक्ष्मी हमेशा मेहनती व्यक्ति के घर में ही आती है। इसके अलावा, आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में हमेशा पति-पत्नी में झगड़ा होते रहता है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती है। वहीं, मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए व्यक्ति को हमेशा अपने घर में शांति बनाए रखनी चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS