Chanakya Niti: ऐसी लड़की से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, घर के लिए होती है खतरनाक

Chanakya Niti: ऐसी लड़की से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, घर के लिए होती है खतरनाक
X
Chanakya Niti: शादी के लिए आज के समय में एक अच्छी लड़की खोजना आसान नहीं होता है। आज के समय में ज्यादातर लड़के सुंदरता को देखकर किसी भी लड़की से शादी के लिए राजी हो जाते हैं। कुछ समय बाद उन्हें ज्ञात होता है कि उन्होंने शादी करके कितनी बड़ी भूल हो गई है। आइए, हम जानते हैं कि शादी के पहले कैसी लड़की को चुनाव करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Chanakya Niti: आज के युग में शादी के एक अच्छी लड़की खोजना आसान काम नहीं होता है। आजकल के लड़के सिर्फ सुंदरता को देखकर ही शादी के लिए हां कर देते हैं। कुछ समय बाद उन्हें ज्ञात होता है कि उन्होंने शादी करके कितनी बड़ी भूल कर दी है। इसके अलावा कभी-कभी स्वयं घरवाले भी दहेज के लालच में बिना जांचे-परखे अपने बेटे की शादी किसी भी लड़की से करा देते हैं। फिर घर-परिवार में रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अपने घर-परिवार में ऐसी स्त्री को बहू के रूप में लाने से बचना चाहते हैं, तो शादी के लिए किसी लड़की का चुनाव करते समय चाणक्य नीति के द्वारा बताई गई बातों को एक बार जरूर सोचना चाहिए। आइए, हम जानते हैं कि शादी के पहले कैसी लड़की का चुनाव करना चाहिए।

ऐसी लड़की से नहीं करनी चाहिए शादी

चाणक्य नीति की मानें तो ऐसी लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए, जो समान कुल की न हो या नीच कुल की हो। दरअसल, ऐसी लड़कियों में संस्कार भी उसी तरह का होता है। यह चीज उसके उठने-बैठने के साथ ही बात करने से भी झलक जाती है। जब इसे नजरअंदाज करके शादी की जाती है, तो घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें... घर में आ रही परेशानियां, तो इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम

धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाली लड़की

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस लड़की का अपने धर्म-कर्म पर विश्वास हो, ऐसी लड़की से शादी करना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, जिन लड़कियों में अपने धर्म और कर्म को लेकर ज्ञान नहीं होता है, वैसी लड़की से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। इस तरह की लड़की उन लोगों को ज्यादा प्रिय होती है, जो उन्हें खुश रखने के लिए झूठी तारीफ करते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story