Chanakya Niti: आचरण से पता चलता है व्यक्ति का कुल, जानें चाणक्य नीति में बताई गई हैं ये बातें

Chanakya Niti: आचरण से पता चलता है व्यक्ति का कुल, जानें चाणक्य नीति में बताई गई हैं ये बातें
X
Chanakya Niti: व्यक्ति के व्यवहार से वंश का पता चलता है। भाषा से देश का पता चलता है और सत्कार से प्रेम का पता चलता है। इसके साथ ही शरीर देखकर ही किसी भी व्यक्ति के भोजन का पता चलता है। जानें विस्तार से चाणक्य नीति के बारे में...

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने नीतियों में जीवन से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताए हैं जिनका पालन करने के बाद व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाएगा। चाणक्य अपनी नीति में सफलता के कई सारे नियम बताए है। आचार्य चाणक्य के नीतियों में छिपे गुण को जानने के लिए कई सारे युवा वर्ग के लोग पढ़ते हैं। उनकी नीतियों को पढ़कर अपने जीवन में आ रही समस्याओं को बड़े ही सरलता से पार कर लेते हैं। तो आज हम आचार्य चाणक्य के कुछ नीतियों के बारे में बात करने वाले हैं। तो आइये जानते हैं चाणक्य नीति से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में...

चाणक्य नीति

आचारः कुलमाख्याति देशमाख्याति भाषणम् ।

सम्भ्रमः स्नेहमाख्याति वपुराख्याति भोजनम् ।।

अर्थात- व्यक्ति के व्यवहार से वंश का पता चलता है। भाषा से देश का पता चलता है और सत्कार से प्रेम का पता चलता है। इसके साथ ही शरीर देखकर ही किसी भी व्यक्ति के भोजन का पता चलता है कि वह कितना खाता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: बुरे समय में चाणक्य नीति का करें प्रयोग, बन जाएंगे बिगड़े काम

चाणक्य नीति के अपने इस श्लोक में कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से उसके कुल वंश का पता लग जाता है। जिस व्यक्ति को अपने परिवार व शिक्षकों से अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है, उनका आचरण भी अच्छा और सौम्य होता है। यदि व्यक्ति का आचारण स्वीकार्य नहीं होता है तो पहला प्रश्न उसके कुल और परिवार के आदर्शों पर ही किया जाता है। इसके बाद आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बोली से व्यक्ति के देश का पता चलता है और आदर-सत्कार से यह ज्ञान होता है कि व्यक्ति के भीतर का स्वभाव कैसा है। अंत में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर से उसके भोजन या खान-पान का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति का शरीर यदि स्वस्थ है तो यह कहा जाता है कि व्यक्ति पौष्टिक आहार ग्रहण करता है और जो अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते हैं, उसका प्रभाव उनके शरीर पर साफ नजर आता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जीवन में सफल होने के लिए अपनाएं ये टिप्स, 100% मिलेगी सफलता

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story