Chanakya Niti : शत्रुओं को अगर आप देना चाहते हैं मात तो जान लें आचार्य चाणक्य की ये बात

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार, शत्रु कैसा भी हो उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ हानि पहुंचाना ही होता है। शत्रु को कभी भी कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार, शत्रु जब दिखायी ना दे यानि अदृश्य होकर हमला करने की कोशिश करें तो अधिक सचेत रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: योजनाएं क्यों रखनी चाहिए गुप्त, जानें आचार्य चाणक्य की ये बात
चाणक्य नीति के अनुसार, शत्रु मनुष्य के रुप में ही हमला नहीं करता बल्कि रोग, बीमारी और अवगुण भी ही एक शत्रु की तरह ही दिखायी नहीं देते बल्कि नुकसान भी एक शत्रु की तरह ही करते हैं। इसीलिए इनसे सावधान रहना चाहिए।
चाणक्य नीति के अनुसार, शत्रु जब छिपकर वार करें तो दिखायी ना दे तो इसे कतई हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह बहुत घातक होता है और जरा सी लापरवाही आपको बहुत भारी पड़ सकती है।
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की कुशलता, योग्यता और प्रतिभा की परीक्षा संकट के समय ही होती है। शत्रु को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए और कभी ऐसी भूल नहीं करनी चाहिए। शत्रु पर सदैव ही नजर रखनी चाहिए और किसी भी स्थिति के लिए स्वयं को तैयार रखना चाहिए।
चाणक्य नीति कहती है कि, संकट आने में व्यक्ति को हौसला नहीं खोना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि, शत्रु को मात देने के लिए कठोर संघर्ष करना पड़े तो करना चाहिए। कभी संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। जो लोग संघर्ष से घबराते हैं, वो लोग पराजय का मुंह देखते हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, संकट कभी बताकर नहीं आता है। जो व्यक्ति किसी भी परिस्थिति का सामना करने को हर समय तैयार रहते हैं, यानी सावधान की स्थिति में रहते हैं, वे अवश्य सफल होते हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी प्रकार का संकट हो, पर व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। संकट से बचने के लिए विशेषज्ञ और जानकार लोगों द्वारा बताए गए उपायों को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग दूसरों को बचाने के लिए भी करना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS