Chanakya Niti : स्त्री के ये अंग बताते हैं उसके चरित्र का राज, जानें उनका अच्छा-बुरा स्वभाव

X
By - Keshav Sharma |10 Oct 2022 10:15 AM IST
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में चरित्रहीन महिलाओं के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनको जानकर आप किसी भी चरित्रहीन स्त्री की पहचान बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में चरित्रहीन महिलाओं के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनको जानकर आप किसी भी चरित्रहीन स्त्री की पहचान बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार, चरित्रहीन स्त्रियों के बारे में...
- जिस महिला की गर्दन छोटी होती है, तो ऐसी महिला अपने किसी भी निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर रहती है, वहीं जिस महिला की गर्दन की लंबाई चार अंगुलियों से ज्यादा होती है, वह महिला अपने ही वंश का विनाश करती है।
- चपटी गर्दन वाली महिलाओं की विशेषता है कि, उनका स्वभाव अत्याधिक गुस्सैल और क्रूर होता है।
- ऐसी महिला जिसके गालों पर हंसते समय डिंपल पड़ते हैं, उसका चरित्र अच्छा नहीं होता है।
- जिस महिला की आंखें पीली और थोड़ी डरी-डरी हों तो ऐसी महिलाओं का स्वभाव बहुत बुरा होता है।
- जिन महिलाओं की आंखें चंचल और स्लेटी रंग की होती हैं, वे बहुत उत्तम स्वभाव की महिलाएं मानी जाती हैं।
- हाथों की नसों में उभार, हथेली के आकार में अंतर और वे चपटी हों तो ऐसी महिलाएं आजीवन सुख से वंचित और धन से विहीन रह जाती हैं।
- जिस महिला की हथेली पर कोई ऐसा चिन्ह हो जो किसी मांसभक्षी पशु या पक्षी जैसे कौआ, उल्लू, सांप, भेड़िया आदि की तरह दिखायी देता हो, तो ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए दुख का कारण बनती हैं।
- ऐसी महिलाएं जिनके कानों में बहुत बाल होते हैं और उनका आकार असमान होता है, तो ऐसी स्त्रियां घर में क्लेश का कारण बनती हैं।
- मोटे, लंबे और चौड़े दांत जोकि बाहर निकलते प्रतीत होते हैं, तो ऐसी स्त्री के जीवन में हमेशा दुखों के बादल छाए रहते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS