Chanakya Niti: इन लोगों पर कभी नहीं करना चाहिए विश्वास, झेलनी पड़ती है समस्या

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ के साथ ही अर्थशास्त्री और प्रसिद्ध विद्वान भी थे। मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र की रचना के लिए दुनियाभर में बहुत ही प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक है। जानकारों की मानें तो कोई भी व्यक्ति नीति शास्त्र का पूर्ण रूप से पालन कर सफल हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में 2 लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। वहीं, अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो इन दो लोगों पर भूलकर भी विश्वास न करें। इन लोगों पर भरोसा करने से हमेशा धोखा ही मिलता है। आइये हम इन 2 लोगों के बारे में जानते हैं।
झूठे मित्र पर कभी नहीं करना चाहिए विश्वास
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को दोस्ती भी सोच समझकर करनी चाहिए। खास बात यह है कि बुरे समय में काम न आने वाले और विषम परिस्थिति में बहाना बनाने वाले लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही झूठ बोलने वाले और दुख में साथ न देने वाले व्यक्ति पर भूलकर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे मित्र से जीवन में हमेशा धोखा ही मिलता है।
ये भी पढ़ें... सोमवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, शंकर भगवान हो जाएंगे नाराज
दुष्ट पत्नी पर नहीं करना चाहिए विश्वास
आचार्य चाणक्य की मानें तो दुष्ट पत्नी पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि शादी-विवाह अगर किसी आज्ञा मानने वाले लड़की से हो जाए, तो वे मृत्यु लोक पर ही स्वर्ग बना देती है, अन्यथा अगर आज्ञाकारी और संस्कारी पत्नी नहीं मिलती है, तो व्यक्ति का जीवन नरक समान हो जाता है। जीवन खराब हो जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS