Chanakya Niti : महिलाएं अपने इस गुण के कारण रहती सुखी, वरना कर लेती हैं अपना और पति का जीवन बर्बाद

Chanakya Niti : महिलाएं अपने इस गुण के कारण रहती सुखी, वरना कर लेती हैं अपना और पति का जीवन बर्बाद
X
  • महिलाओं के स्वभाव में कई दुर्गुण भी होते हैं , लेकिन पुरुष फिर भी ऐसी महिलाओं के साथ जीवन व्यतीत कर लेता है।
  • अगर महिलाओं में एक गुण ना हो तो महिला पूरे परिवार और अपने पति का भी विनाश कर देती है।
  • जानें, एक ऐसा गुण जो अगर किसी स्त्री में ना हो तो वह अपने ही हाथों से अपने घर का विनाश कर लेती है।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक भारतीय शिक्षक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और शाही सलाहकार थे। उन्हें पारंपरिक रूप से कौटिल्य या विष्णुगुप्त के रूप में पहचाना जाता है, जिन्होंने प्राचीन भारतीय राजनीतिक ग्रंथ, अर्थशास्त्र को लिखा था। आचार्य चाणक्य ने कई ग्रंथों की रचना की जिनमें चाणक्य नीति उनका प्रसिद्ध ग्रंथ भी शामिल है। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में महिलाओं के कई दुर्गुणों के बारे में बताया है। महिलाओं के स्वभाव में कई ऐसे दुर्गुण होते हैं , लेकिन पुरुष फिर भी ऐसी महिलाओं के साथ जीवन व्यतीत कर लेता है। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के एक ऐसे गुण के बारे में बताया है और ये कहा है कि अगर महिलाओं में वो एक गुण ना हो तो महिला पूरे परिवार और अपने पति का भी विनाश कर देती है। ऐसी स्त्री स्वर्ग जैसे घर को भी नर्क बना देती है। इसलिए शादी करने से पहले स्त्री के अंदर ये गुण है या नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए। नहीं तो अनर्थ भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं में वो कौनसा सा ऐसा गुण है जिसके ना होने के कारण पुरुष की बर्बादी निश्चित होती है।

ये भी पढ़ें : Dhumavati jayanti 2021 : देवी धूमावती जयंती कब है, जानें मंत्र, पूजा विधि और कथा

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को अपने पति के प्रति एकनिष्ठ होना चाहिए। उसे अपने पति के प्रति आज्ञाकारी होना चाहिए। इसलिए उसे अपने पति पर विश्वास होना चाहिए। जो स्त्री आज्ञाकारी नहीं होती है और बात-बात पर पति परी संदेह करती हैं वो स्वयं भी कभी सुखी नहीं रहती है और उसका पति भी कभी सुखी नहीं रहता है। ऐसी स्त्री का पति उस स्त्री से सदा ही दुखी रहता है।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2021 : साल 2021 का प्रथम सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही यहां लगेगा सूतक

अगर किसी स्त्री में ये गुण होता है तो वो स्त्री श्रेष्ठ होती है और उस स्त्री का जीवन सुखी रहता है। वहीं अगर महिलाएं अपने पति के प्रति आज्ञाकारी नहीं होती तो उनके और पति के जीवन में बात-बात पर विवाद और घर में क्लेश होता रहता है। जिसके कारण उनका जीवन बर्बाद हो जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story