Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति को धरती पर मिलता है स्वर्ग जैसा सुख, पैसों की नहीं होती है कमी

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति को धरती पर मिलता है स्वर्ग जैसा सुख, पैसों की नहीं होती है कमी
X
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के बारे में भी चर्चा की है। चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसे इंसानों के बारे में भी चर्चा की है, जो संसार में स्वर्ग का सुख भोगते हैं। आइए, हम आचार्य चाणक्य के कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के बारे में भी चर्चा की है। इस नीति का अनुसरण कर कई लोग ऊंचे-ऊंचे मुकाम भी हासिल चुके हैं। चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसे इंसानों के बारे में भी चर्चा की है, जो संसार में स्वर्ग का सुख भोगते हैं। कहा गया है कि जो व्यक्ति इस संसार में स्वर्ग का सुख भोगता है, वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। आइए, आज हम आचार्य चाणक्य के कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।

ऐसे व्यक्ति का नहीं होता है कोई दुश्मन

आचार्य चाणक्य की मानें तो भाग्यशाली लोगों में मधुरता के साथ ही सच्ची वाणी बोलने वाले लोगों में शामिल होते हैं। साथ ही मीठी और सच्ची वाणी बोलने वाले लोग को स्वर्ग भी मिलता है। ऐसे स्वभाव के व्यक्ति आसानी से किसी के मित्र बन जाते हैं, जिस कारण इनके पास कोई दुश्मन नहीं होता है। ये अपनी जिंदगी को अच्छी तरह से व्यतीत करते हैं।

ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों की संतान गुणी होती है, ऐसे मां-बाप बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों की गुणी संतान अच्छा-बुरा परखने की समझ रखती है। ऐसी ही संतान घर में सुख-समृद्धि लेकर आती है। इसके अलावा समाज में भी माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा रहता है।

ये भी पढ़ें... धनिया के इन उपायों से वास्तु दोष होगा दूर, घर के कलह भी होंगे समाप्त

योग्य पत्नी का साथ मिलना

चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि वे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है, जिनको अपनी पत्नी का साथ मिलता है। ऐसी पत्नी हो, जो किसी भी परिस्थिति में अपने पति के साथ खड़ी रहें और हौसला भी बढ़ाती रहें। उस व्यक्ति के लिए धरती पर ही स्वर्ग है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story