Chandra Grahan 2020: साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जानें क्यों है खास

Chandra Grahan 2020: साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जानें क्यों है खास
X
Chandra Grahan 2020: आज रात यानी 5 जून को लगने वाले चंद्रग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा। आज के चंद्रग्रहण का भारत में सूतक नहीं लगेगा।

Chandra Grahan 2020: आज रात यानी 5 जून को लगने वाले चंद्रग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग देख सकेंगे। 21 जून को इस साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण लगने वाला है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। इससे पहले चंद्रग्रहण 10 जनवरी 2020 को लगा था। आपको बतादें कि आज के चंद्रग्रहण का भारत में सूतक नहीं लगेगा।

चंद्रग्रहण कैसे होता है।

पूर्ण चंद्रमा के दौरान, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा बनाते हैं और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तब चंद्रग्रहण होता है। पृथ्वी सूर्य की किरणों को सीधे चंद्रमा पर पहुंचने से रोकती है, जो चंद्रमा पर छाया डालती है।

ग्रहण के प्रकार

ग्रहण तीन प्रकर के होते हैं, कुल आंशिक और उपछाया। 10 जनवरी की तरह आज भी उपछाया चंद्रग्रहण है। आपछाया चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी घूमते हुई आती है, लेकिन यह तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं।

कब दिखेगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट और 51 सेकंड से शुरू होगा। रात के 12 बजकर 54 मिनट 55 सेकंड में चंद्रग्रहण अपनी पूर्ण अवस्था में होगा। 6 जून रात प्रात 2 बजकर 34 मिनट 3 सेकंड पर चंद्रग्रहण खत्म हो जाएगा।

कहा कहा दिखेगा चंद्रग्रहण

आज लगने वाला चंद्रग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रिका, साउथ ईस्ट, साउथ अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्टिक में दिखाई देखा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज से ऊपर होगा अगर मौसम साफ रहा तो लोगों को चंद्रग्रहण देखने का जरूर मिलेगा।

भारत में नहीं लगेगा सूतक

ज्योतिषियों के मुताबिक इस चंद्रग्रहण के भारत में प्रभाव ना होने के कारण इस ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं माना जाएगा।

आज लगने वाला ग्रहण है स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण

इसे स्ट्रॉबेरी मून एकिप्स के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मौसम के दौरान जंगली स्ट्रॉबेरी पकने लगती है और इस तरह जून में पूर्ण चंद्रमा को भी स्ट्राबेरी मून कहते हैं। अन्य नामों में रोज मून, हॉट मून और मीड मून भी शामिल है।

अगला चंद्रग्रहण कब लगेगा।

अगला कुल चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को होगा और यह पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका से दिखाई देगा। 19 नवंबर 2021 को आंशिक चंद्रग्रहण होगा,जो उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

Tags

Next Story