Chandra Grahan 2020 Zodiac Sign: 5 जुलाई 2020 चंद्रग्रहण में इन 5 राशि वाले लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

Chandra Grahan 2020 Zodiac Sign: साल 2020 है जिसमें ऐसी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है या तो पहले कभी नहीं हुई या फिर बहुत सालों पहले हुई थी। सबसे पहले इस साल की शुरुआत में एक ग्रहण आया था, जो कि 10 जनवरी 2020 को लगा था, इसके बाद महामारी काल शुरू हुआ। साल का तीसरा चंद्रग्रहण 5 जुलाई पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण कोई भी हो सभी देशों के ऊपर, सभी लोगों के ऊपर अपना प्रभाव छोड़ता है। कोई भी ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है। यह तीसरा ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इससे पहले के दो ग्रहण हुए हैं उन दो ग्रहणों का प्रभाव हमारे देश पर भी हुआ है और राशियों पर भी हुआ है, इसीलिए तीसरा ग्रहण ज्यादा अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक माह में तीन ग्रहण एक साथ आना बहुत बड़ा संयोग होता है। आज हम आपको बताएंगे की इस ग्रहण का क्या प्रभाव होगा और कौनसी राशियों पर यह ग्रहण अच्छे प्रभाव डालेगा, इस चंद्रगहण से आप कैसे बचाव कर सकते हैं।
5 जुलाई को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा होगी और इस दिन पूर्वषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। यह ग्रहण भी रविवार के दिन होने वाला है और एक सूर्यग्रहण जो 21 जून 2020 रविवार को हुआ था। सूर्य इस दिन मिथुन राशि में रहेंगे और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहने वाले हैं। यह चंद्रग्रहण धनु राशि में होगा। ग्रहण का जो प्रभाव है वह पांच राशि वालों पर बहुत शुभ होने वाला है। आज हम उन पांच राशियो के बारें में बताएगे, जिनके ऊपर चंद्रग्रहण का बहुत ही शुभ होगा और कामों को बनाने वाला होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण बहुत ही शुभ है, क्योंकि यह ग्रहण धनु राशि में है, यानी आपके लाभ भाव में है और यहां गुरु बैठे हुए हैं धनु राशि में। यह ग्रहण कुभ राशि वोलों के लाभ भाव को बढ़ाने वाला होगा। जो काम रुके हुए पढ़े थे वे चलने लग जाएंगे। जिन छात्रों की शिक्षा में रुकावटे आ रही थी या परीक्षाएं नहीं हो पा रही थी, उनके एक्जाम क्लियर होंगे। अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बच्चों के लिए यह ग्रहण बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस चंद्रगहण का प्रभाव कुभ राशि के व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण पंचम भाव में होगा। पंचम भाव बुद्धि का भाव होता है। गुरु मौजूद है, बुध की यह राशि है साथ ही केतु विराजमान है, तो पंचम भाव में व्यापरियों के लिए यह ग्रहण बहुत ही लाभदायक रहेगा। इसके अलावा यह संतान के लिए बड़ा शुभ रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह योग्य है तो विवाह के योग बनेंगे। वर और वधु के तलाश कर रहे लोगों की तलाश समाप्त हो जाएगी और शादी विवाह के योग बनते नजर आएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण चौथे भाव में है। चौथा भाव माता का भाव होता है। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है साथ ही ननिहाल पक्ष से आपको अच्छी न्यूज मिल सकती है। किसी प्रॉपर्टी का अच्छा लाभ मिलने की योग बन रहे हैं। चौथा भाव परिवार का भाव भी होता है परिवार में खुशियां आएंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आपका निजी जीवन बहुत ही शानदार रहेगा और सुख साधनों में वृद्धि होने वाली है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण भाग्य भाव में लग रहा है। भाग्य भाव में इस ग्रहण का लगना धनु राशि का स्वामी भाग्य भाव में बैठा हुआ है। यह ग्रहण भाग्य को पूरा सहयोग देने वाला होगा। लॉटरी या सट्टे से आपको फायदा होने वाला है। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
यह ग्रहण धनु राशि के अंदर ही लगने वाला है। धनु राशि का स्वामी अपने घर में बैठा है। केतु के साथ युति कर रहा है। केतु की जो प्रिय राशि है जो वह धनु राशि है। यह ग्रहण आपको सकारात्मक रिजल्ट देने वाला है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। गजब का आकर्षण आपके अंदर होगा। अपने विचारों से लोगों के सहमत कर पाएंगे। पिछले दिनों आपकी जो डील बनते बनते रह गई थी वह बनने वाली है। धनु राशि के लिए यह ग्रहण बहुत ही लाभकारी रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS