Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद कल लगेगा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण

- इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था।
- अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।
- चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2021: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन सदी का सबसे बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण काफी देर तक रहेगा। जहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक खगोलीय घटना है, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण में भी इसके अपने प्रभाव हैं। धार्मिक रूप से देखा जाए तो ग्रहण को ज्यादातर अशुभ फल देने वाला माना जाता है और इसी कारणवश ग्रहण के दौरान और सूतक काल लगने पर कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2021 : चंद्र ग्रहण राशिफल, जानें आपको क्या देने वाले हैं चंद्रदेव
19 नवंबर 2021 को यह आंशिक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा, जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 को होगा।
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व है। अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों को छोड़कर देख के अन्य हिस्सों में ग्रहण नहीं दिखेगा।
19 नवंबर 2021 का ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है जबकि कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का है। इसलिए इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर ही पड़ेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे और शुक्र धनु राशि में रहेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS