Chandra Grahan 2022 : साल 2022 के पहले चंद्र ग्रहण का इन 4 राशियों पर हो सकता है बुरा असर

Chandra Grahan 2022 :16 मई, दिन सोमवार को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं ज्योतिष की मानें तो साल 2022 का ये पहला चंद्र ग्रहण बेहद दुर्लभ संयोग में लग रहा है। इस दिन बुध पूर्णिमा भी है और विशाखा नक्षत्र भी है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। कुल मिलाकर ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा दुर्लभ संयोग 80 साल के बाद बन रहा है। इस ग्रहण का कुछ राशि के जातकों पर बुरा असर पड़ेगा, इसीलिए उन्हें संभलकर रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में जिन पर चंद्र ग्रहण का बहुत बुरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Chandra Garahan 2022: चंद्र ग्रहण टाइम में बिलकुल भी नहीं करें ये काम, वरना हो सकता है आपको भारी नुकसान
कर्क राशि
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप लोगों को बहुत संभलकर रहना चाहिए। आप लोग खासतौर पर संतान की सेहत और उनके करियर को लेकर सतर्क रहें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 16 मई का चंद्र ग्रहण बुरा असर डालने वाला साबित हो सकता है। इसीलिए आप लोग भी सावधान रहें और अति उत्साह में ना आएं। साथ ही आप लोग किसी पर भी अंधविश्वास ना करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण परेशानी बढ़ा सकता है। आप लोग कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। यदि आपके खिलाफ कोई मामला चल रहा है तो आपको उसमें दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा सकता है। क्योंकि आपकी राशि पर शनि महाराज की साढ़े साती चल रही है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS