Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर ग्रहों का बन रहा ये अशुभ योग, जानें किन राशि वालों को कर सकता है परेशान

Chandra Grahan 2022 : 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष की मानें तो साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। वहीं साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा। वहीं साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखायी देगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से देखें तो साल का अंतिम चंद्र ग्रहण बेहद ही खास माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के संबंध में ज्योतिविदों का मानना है कि, इस चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति बनने जा रही है। तो आइए जानते हैं 08 नवंबर को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की स्थिति कैसी रहने वाली है।
चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगलदेव, शनि, सूर्य और राहु आमने सामने हो जाएंगे। ऐसे में अगर भारतवर्ष की कुंडली की बात करें तो तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। वहीं साथ ही शनि महाराज कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि के नौवें भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग का निर्माण कर रही है।
ज्योतिष के लिहाज से चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जाता है।
वहीं शनि और मंगल के आमने-सामने होने के कारण षडाष्टक योग, नीच राजयोग भंग और प्रीति योग बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत ही संभलकर रहना होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह के वक्री होने का मतलब उस ग्रह की उल्टी चाल से होता है।
08 नवंबर 2022 को लगने वाले चंद्र ग्रहण को पांच राशियों पर सबसे अधिक असर होने वाला है। इसीलिए इन राशि के जातकों को बहुत ही संभलकर रहना होगा।
चंद्र ग्रहण के दिन वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को बहुत ही अधिक संभलकर रहने की जरुरत है।
इन लोगों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार, आदि के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है।
भारतीय समय के मुताबिक, साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को शाम 05:32 बजे से आरंभ हो जाएगा। वहीं शाम को 06:18 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09:21 बजे से प्रारंभ होगा और चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही वह भी समाप्त हो जाएगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS