Chandra Grahan 2022: 16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को दिलाएगा मान-सम्मान और धन-दौलत

Chandra Grahan 2022: 16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को दिलाएगा मान-सम्मान और धन-दौलत
X
Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण यदि पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया पड़ने पर चंद्रमा दिखायी देना बंद हो जाता है। वहीं साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। दो ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देंगे। बाकी दो ग्रहण भारत में दिखायी देंगे।

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण यदि पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया पड़ने पर चंद्रमा दिखायी देना बंद हो जाता है। वहीं साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। दो ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देंगे। बाकी दो ग्रहण भारत में दिखायी देंगे। वहीं 16 मई 2022 को बैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा और भारत में दृश्यमान नहीं होगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 16 मई 2022, दिन सोमवार को बुध पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण में तीन राशि वालों पर विशेष कृपा बरसने वाली है। तो आइए जानते हैं इन तीन विशेष राशि के जातकों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Weekly Numerology: किस मूलांक के लोगों की चमकेगी किस्मत और किसका होगा बुरा हाल ( साप्ताहिक अंक शास्त्र 09 मई से 15 मई)

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। धन वृद्धि के साथ-साथ कामयाबी के भी योग हैं। इस समय आपको अपने धन का बेहतर लाभ देखने को मिलेगा। सिंह राशि वाले जातकों के वेतनमान में भी वृद्धि की संभावना है।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर भी इस ग्रहण का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए निवेश के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो नया निवेश आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा। मेष राशि के जातकों के कार्य की हर तरफ प्रशंसा होगी। इनके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। रूके हुए काम में सफलता मिलेगी। नए व्यापार के योग बनेंगे। नयी नौकरी मिल सकती है या नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। धन लाभ में वृद्धि होगी। लक्ष्मी जी की कृपा से सभी काम बनेंगे और आर्थिक संकट दूर होंगे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story