Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कैसा रहेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कैसा रहेगा प्रभाव
X
शरद पूर्णिमा की रात यानी 28-29 अक्टूबर को साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से शुरू हो जाएगा।

Chandra Grahan 2023 : शरद पूर्णिमा की रात यानी 28-29 अक्टूबर को साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से शुरू हो जाएगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण अक्टूबर महीने में लगने जा रहा है। 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्रगहण लगा था, लेकिन इसका असर भारत में नजर नहीं आया था। वहीं, साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर, 2023 को लगने जा रहा है। इसका असर भारत में भी नजर आएगा। इस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा।

बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। ज्योतिष विशेषज्ञ एक महीने में दो ग्रहण को नुकसानदायक बता रहे हैं। 14 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक खगोलीय घटनाक्रम के लिहाज से विशेष बताए गए हैं। इसका प्रभाव पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति के साथ भारत सहित पूरे विश्व में उथल-पुथल के लिए विशेष खास माना जा रहा है।

28 अक्टूबर शनिवार को लगने वाला खंडाग्रास चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने के साथ-साथ अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में भी दिखेगा।

भारत में कितने समय तक दिखेगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी। साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर खत्म होगा।

सूतक लगने का समय

28 अक्टूबर, 2023 को लगने वाला चंद्रग्रहण पूरे भारत में नजर आने के साथ ही इसका प्रभाव भी दिखाई देगा। ऐसी स्थिति में सूतक भी मान्य होगा। आपको बता दें कि चंद्रग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद समाप्त हो जाता है। चंद्रग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से लेकर ग्रहण खत्म होने तक सूतक का पालन करना होगा।

चंद्रग्रहण के दिन न करें ये काम

चंद्रग्रहण के दौरान भोजन का सेवन न करें। इसके साथ ही पूजा-अर्चना करना भी वर्जित माना जाता है।

चंद्रग्रहण के समय गुस्सा न करें, क्योंकि क्रोध करने के बाद से आने वाले 15 दिन आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह के पास नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान यहां पर नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी होती हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत न करें।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें

चंद्रग्रहण के समय भगवान के मंत्रों का जप करें।

चंद्रग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान कर गरीबों को दान दें।

चंद्रग्रहण के बाद पूरे घर को गंगा जल से शुद्ध करें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

चंद्रग्रहण के समय गाय को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्र दान दें।

Also Read: Navratri Special Story: भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्थित है माता के शक्तिपीठ, इन देशों के नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tags

Next Story