Chandra Garahan 2022: चंद्र ग्रहण टाइम में बिलकुल भी नहीं करें ये काम, वरना हो सकता है आपको भारी नुकसान

Chandra Garahan 2022: इस वर्ष चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों का विशेष महत्व रहता है। कई वजहों से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। सूतक की वजह से कोई भी धार्मिक कार्य या फिर शुभ कार्य ग्रहण के दौरान नहीं किया जाता है। इसीलिए ग्रहण के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें, जिनका ग्रहण के दौरान रखें खास ख्याल। अर्थात चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरन बन रहे ये शुभ योग, जानें इसके ये विशेष उपाय
- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य ना करें और ना ही भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श करें।
- ग्रहण काल में तुलसी के पौधों को नहीं छूना चाहिए। सूतक लगने से पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें।
- ग्रहण काल में मन और बुद्धि पर पड़ने वाले कुप्रभाव से बचने के लिए ध्यान आदि करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के12 घंटे और चंद्र ग्रहण के 09 घंटे पूर्व से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक भोजन नहीं करना चाहिए।
- सूतक काल के नियम के अनुसार, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों पर भोजन के ये नियम लागू नहीं होते हैं।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में किसी भी वस्तु को काटने या छीलने का काम नहीं करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
- ग्रहण काल के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
- घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। इससे वह भोजन दूषित नहीं होता है।
- ग्रहण काल के दौरान तेल लगाना, जल पीना, बाल कटवाना, कपड़े धोना, तालाब खोदने जैसे कार्य नहीं करने चाहिए।
- इस दिन लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए।
- ग्रहण काल में अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। वहीं मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
- शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ऊँ नम: शिवाय का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव का असर नहीं पड़ता है।
- ग्रहण के समाप्त होने पर घर में दूध और गंगाजल से छिड़कांव करें। तथा तुलसी के पेड़ से लेकर अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
- ग्रहण के समाप्त होने पर पितृों के नाम से दान भी करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS