Chankaya Niti : किसी के सामने कभी बयां ना करें अपना ये राज, वरना...

Chankaya Niti : किसी के सामने कभी बयां ना करें अपना ये राज, वरना...
X
Chankaya Niti : आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री और गुरू थे। वहीं आचार्य चाणक्य का एक नाम कौटिल्य भी है। आचार्य चाणक्य तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। आचार्य चाणक्य ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने नंद वंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया था। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अर्थ नीति, कृषि, समाज नीति आदि का महान ग्रंथ हैं।

Chankaya Niti : आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री और गुरू थे। वहीं आचार्य चाणक्य का एक नाम कौटिल्य भी है। आचार्य चाणक्य तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। आचार्य चाणक्य ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने नंद वंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया था। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अर्थ नीति, कृषि, समाज नीति आदि का महान ग्रंथ हैं। अर्थशास्त्र मौर्य कालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है।

चाणक्य अपनी चाणक्य नीति में कहते हैं कि, आपको कभी भी अपने रहस्य किसी और के हाथों में गलती से भी नहीं लगने देना चाहिए। अर्थात आपको अपने राज किसी भी व्यक्ति को नहीं बताने नहीं बताने चाहिए। क्योंकि समय आने पर जब वो व्यक्ति आपसे दुखी या नाराज होगा तो आपसे बदला लेने के लिए आपके उन रहस्यों को खोलकर रख देगा। जिससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि, आपको कभी भी किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। चाहें वो आपका कितना भी प्रिय मित्र हो या आपकी प्रिय पत्नी हो। ना ही आपको इन्हें अपने रहस्य बताने चाहिए, क्योंकि आपके रहस्य ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।

आपकी कमजोरी या रहस्य अगर किसी के सामने खुल जाएं तो समाज में आपकी काफी बदनामी हो सकती है। इसीलिए अपने रहस्यों को कभी भी किसी और के हाथों ना लगने दें। अपने गुप्त रहस्यों को हमेशा ही सभी लोगों से छिपाकर रखने में ही आपकी भलाई है। क्योंकि अगर आपकी कमजोरी किसी भी व्यक्ति के हाथों में लगती है तो इसका मतलब है कि, वह आपको कभी भी हानि पहुंचा सकता है और इसका लाभ उठा सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story