chhath puja 2020: छठ व्रत न कर पाने पर करें ये काम और उपाय, छठी मईया पूरी करेंगी मनोकामना

chhath puja 2020: छठ व्रत न कर पाने पर करें ये काम और उपाय, छठी मईया पूरी करेंगी मनोकामना
X
chhath puja 2020: छठ पूजा के त्योहार को महापर्व कहा जाता है। छठ पर्व दिवाली के छठे दिन होता है। उसी से इसे छठ पर्व कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजा के चार दिनों के दौरान सूर्य और छठी माता की पूजा करने वाले लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है।

chhath puja 2020: छठ पूजा के त्योहार को महापर्व कहा जाता है। छठ पर्व दिवाली के छठे दिन होता है। उसी से इसे छठ पर्व कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजा के चार दिनों के दौरान सूर्य और छठी माता की पूजा करने वाले लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए आप भी जानें कि अगर आप छठ व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो आपको अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए छठ पर्व के दौरान क्या उपाय करना चाहिए।

छठ व्रत से पूरी होने वाली मनोकामनाएं

सूर्य और छठी माई धन-दौलत, नौकरी और व्यापार, संतान, मकान, गाड़ी, अच्छी संतान पाना और अच्छी सेहत आदि सबकुछ देती हैं। छठी माई जिसको संतान ना हों उसके संतान का सुख देती है। और त्वचा से संबंधित रोगों को खास करके ठीक कर देती है। छठ पूजा करने से ये सब मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। और ये सब बीमारियां समाप्त हो जाती हैं।

छठ पर्व का उपाय

1. छठ व्रत ना रखने वाले लोग चार दिन सूर्य की पूजा करें।

2. सूर्य को तांबे के लोटे से गुड़ और जल से अर्घ्य दें। और सूर्य को धूप-दीपक दिखाएं।

3. सूर्य को फल-मिठाई, नारियल, या लाल सिन्दूर चढ़ाएं।

4. छठ पर्व के दौरान चारों दिन पूरी सफाई और सात्विकता बरतें।

5. किसी छठ व्रतधारी की सेवा और सहायता करें।

6. छठ के दोनों ही समय सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आप के ऊपर भगवान सूर्य और छठी मैया की विशेष कृपा बनी रहेगी।

7. छठ का व्रत रखने वाले लोगों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।

8. अगर हर साल आप छठ व्रत को करते हैं और इस साल नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी दूसरे वती से भी अपना प्रसाद चढ़वा सकते हैं।

Tags

Next Story