Chhath Puja 2020 : जानिए आज आप किस समय दें भगवान सूर्य को शाम का अर्घ्य

Chhath Puja 2020 : आज 20 नवंबर 2020 को छठ पूजा का तीसरा दिन है। और आज सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के दौरान दिए जाने वाले पहले अर्घ्य को संध्या अर्घ्य या अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य कहा जाता है। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। अगले दिन यानि कि 21 नवंबर को उगते सूर्य को प्रात:कालीन अर्घ्य दिया जाएगा।
बता दें कि प्रात:कालीन जो अर्घ्य दिया जाएगा। उसके साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा। जो आइए जानते हैं कि छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त क्या है।
संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त (sandhya arghy ka shubh muhurt)
छठ पूजा क लिए षष्ठी तिथि का प्रारंभ 19 नवंबर को रात 09:49 बजे से हो चुका है। संध्या अर्घ्य 20 नवंबर दिन शुक्रवार (आज) शाम 05:26 बजे दिया जाएगा।
बता दें कि छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है पहला छठ पर्व साल की शुरूआत में यानि चैत्र मास में मनाया जाता है जिसे चैती छठ के नाम से जाना जाता है और दूसरा छठ पर्व कार्तिक माह में दीपावली के छठ दिन बाद मनाया जाता है जिसे कार्तिक छठ कहा जाता है।
संतान प्राप्ति के उद्देश्य से भी अनेक लोग छठ व्रत करके हैं। ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत करने वाले लोगों को शीघ्र ही षष्ठी मैया और भगवान सूर्य के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति होती है और उनके आंगन में भी बच्चों की किलकारियां गूंजने लग जाती हैं।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि छठ व्रत करने वाले व्रतधारियों के घर में सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। और उनका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS