Chhat puja 2020: जानिए डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय

Chhat puja 2020: जानिए डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय
X
Chhat puja 2020: छठ पूजा की शुरूआत 18 नवंबर को हो चुकी है। उत्तर भारत और खासतौर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में इस त्योहार का बड़ा महत्व होता है।

Chhat puja 2020: छठ पूजा की शुरूआत 18 नवंबर को हो चुकी है। उत्तर भारत और खासतौर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में इस त्योहार का बड़ा महत्व होता है। छठ पूजा का प्रारंभ चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से होता है। फिर पंचमी तिथि को लोहंडा और खरना होता है। उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है। जिसमें सूर्यदेव को शाम का अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद अगले दिन सप्तमी तिथि को सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है।


20 नवंबर 2020, शुक्रवार यानि (आज) डूबते सूर्य को अर्घ्य का समय

20 नवंबर 2020, दिन शुक्रवार (आज) षष्ठी तिथि में छठ माता की पूजा की जाएगी। और इसी दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आज सूर्योदय प्रात: 06:48 AM पर हो गया है। और सूर्यास्त शाम को 05:26 PM पर होगा। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारंभ 19 नवंबर 2020 की रात्रि 09:59 बजे से हो गया है जबकि षष्ठी तिथि 20 नवंबर 2020 को रात्रि 09:29 बजे तक रहेगी।


21 नवंबर 2020, दिन शनिवार-सप्तमी तिथि, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का समय

छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। जोकि कल यानि शनिवार को है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा 2020 सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 21 नवंबर 2020 को होगा। और इस दिन सूर्योदय सुबह 06:49 बजे तथा सूर्यास्त शाम को 05:25 बजे होगा।

Tags

Next Story