Chhath Puja 2020: जानिए छठ पूजा में कठिन व्रत नहीं कर पा रही तो इस उपाय से छठी मैया करेंगी कृपा

Chhath Puja 2020: जानिए छठ पूजा में कठिन व्रत नहीं कर पा रही तो इस उपाय से छठी मैया करेंगी कृपा
X
Chhath Puja 2020: इस वर्ष छठ का महापर्व 18 नवंबर 2020 से शुरू हो रहा है जोकि 21 नवंबर 2020 तक चलेगा। वहीं प्रत्येक वर्ष कई महिलाएं ऐसी भी होती है जोकि छठ के इस व्रत को कई कारणों के चलते नहीं रख पाती हैं।

Chhath Puja 2020: इस वर्ष छठ का महापर्व 18 नवंबर 2020 से शुरू हो रहा है जोकि 21 नवंबर 2020 तक चलेगा। वहीं प्रत्येक वर्ष कई महिलाएं ऐसी भी होती है जोकि छठ के इस व्रत को कई कारणों के चलते नहीं रख पाती हैं। क्योंकि छठ का व्रत बेहद कठिन व्रतों में गिना जाता है। अगर आप भी इस बार छठ पर्व के दौरान व्रत नहीं रख्र पा रही हैं तो कुछ उपाय करके आप छठी मईया को प्रसन्न कर सकती हैं। और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। तो आइए आप भी जानें कि छठ का व्रत ना कर पाने की स्थिति में क्या उपाय करने चाहिए। जिससे छठी मईया प्रसन्न हो जाए और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो जाए।

1. छठ व्रत के दौरान अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए चार दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करें।

2. सुबह रोज तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

3. सूर्य भगवान को प्रतिदिन धूप और दीपक दिखाएं।

4. भगवान सूर्यदेव को फल- मिठाई, नारियल और लाल सिन्दूर चढ़ाएं।

5. छठ पर्व के दौरान चारों दिन बेहद सफाई और सात्विकता बरतें।

6.सभी छठी व्रतधारियों की सेवा में जी-जान से जुट जाएं।

7. गुड़ और आटे की विशेष मिठाई यानि ढेकुआ जरुर बनाएं।

8. ढेकुआ को गरीबों और बच्चों में बांटें।

9. छठ के दोनों ही दिन अर्घ्य जरुर दें। और सेर्यदेव से कृपा करने की प्रार्थना करें।

10. छठ का व्रत रखने वाले लोगों के चरण छूकर आशीर्वाद जरुर लें।

Tags

Next Story