Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर्व कब है? जानें नहाय, खरना की तारीख और इस व्रत से जुड़ी ये बड़ी बात

Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर्व कब है? जानें नहाय, खरना की तारीख और इस व्रत से जुड़ी ये बड़ी बात
X
Chhath Puja 2022: हिन्दू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। छठ पर्व देश के कई राज्यों समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। दिवाली के छह दिन बाद छठ पर्व मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इन राशियों के लोग होते हैं बहुत ज्यादा चालाक, इन्हें समझना होता है बहुत मुश्किल

वहीं छठ पर्व लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का पर्व कार्तिक माह में दिवाली के छह दिन बाद और अंग्रेजी पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार मनाया जाएगा। कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को चार दिनों तक धूमधाम से मनाने की परंपरा है।

छठ पर्व का प्रारंभ 30 अक्टूबर 2022 को नहाय-खाय के साथ होगा। इस दिन पूर घर की साफ-सफाई करके स्नान आदि किया जाता है। इसके बाद सूर्यदेव को साक्षी मानकर व्रत का संकल्प किया जाता है। इस दिन चने की सब्जी, चावल, साग आदि का सेवन किया जाता है।

व्रत के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस दिन गुड़ की खीर का भोग-प्रसाद बनाया जाता है और सूर्यदेव की पूजा करने के बाद उसका सेवन किया जाता है। तथा इसके बाद 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है।

छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है और शाम के समय नदी में जाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया किया जाता है। इस दिन व्रती लोग सूर्योदय से पूर्व ही नदी या तालाब आदि पर पहुंच जाते हैं। तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story