Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए इस बार नहीं जा पा रही घाट, तो घर में ऐसे दें सूर्य भगवान को अर्घ्य

Chhath Puja 2023: दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज के बाद अब छठ के महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। इसका पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह पर्व पूर्वांचल के राज्यों में जैसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से शुरू होगी और इसका समापन 20 नवंबर को होगा।
चलिए जानते हैं कि छठ के तीसरे दिन लोग घाट पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य क्यों देते हैं। ये इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है। अगर किसी कारणवश आप घाट पर जाकर अर्घ्य नहीं दे पा रही हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि घर पर रहकर कैसे छठ पूजा कर सकते हैं।
घर की छत पर पूजा कैसे करें
अगर आप छठ पूजा के लिए घाट पर नहीं जा पा रही हैं, तो घर की छत पर जाकर भी आप पूजा कर सकती हैं। लेकिन, पूजा करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। छत पर जिस भी जगह आप पूजा करने का विचार कर रही हैं, तो उसे अच्छे से साफ कर लें। इसमें सबसे पहले छठी मइया की पूजा करनी होती है और फिर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अपनी छत पर किसी बकेट या टब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मिट्टी का गोल आकार बनाएं
अगर आपके पास छठ पूजा के लिए कोई स्विमिंग पूल नहीं है, तो आप अपनी छत पर मिट्टी से एक गोल आकार बनाएं और इसके आसपास ईटों से कवर कर दें। इसके बाद इसके ऊपर आपको एक प्लास्टिक की शीट रखनी चाहिए। ऐसा करने के बाद उसे अंदर की तरफ दबा दें। ताकि आप इसके अंदर खड़ी होकर पूजा कर पाएं। इसमें गोल आकार के हिसाब से पानी को धीरे-धीरे डालना चाहिए। इससे आपकी छठ पूजा सही ढंग से संपन्न हो जाएगी।
सोसायटी के स्विमिंग पूल में दें सूर्य को अर्घ्य
आजकल होता ये है कि बड़ी-बड़ी सोसायटी में भी घाट बनाए जाते हैं। इससे आप सोसायटी में रहकर भी छठ की पूजा कर सकती हैं। वहीं सोसायटी में स्विमिंग पूल भी होते हैं। ये जगह छठ पूजा करने के लिए काफी अच्छी है। आप भी स्विमिंग पूल के पास जाकर छठ पूजा कर सकती हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आप इस पूल में खड़े होकर जल अर्पित कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Chhath Puja 2023: कल से शुरू होने जा रहा छठ का महापर्व
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS