Chhath Puja 2023: छठ पर्व में इन चीजों का चढ़ाएं प्रसाद, प्रसन्न हो जाएंगी छठी मईया

Chhath Puja Prasad: बिहार का महापर्व छठ के अब कुछ दिन ही बचे हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व बिहार के लोगों की आत्मा में बसता है। इस त्योहार के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन शाम में सूर्यास्त को अर्घ्य से चौथे दिन सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर समाप्त होता है। छठ पूजा में प्रसाद के रूप में अलग-अलग फल चढ़ाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि छठी मईया को ये सारे फल बहुत ही प्रिय है। इनका भोग लगाने से छठी मईया प्रसन्न होती है।
ठेकुआ
छठ पूजा में तमाम तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं। लेकिन, ठेकुआ के बिना यह पर्व अधूरा है। ठेकुआ को मुख्य रूप से प्रसाद के रूप में तैयार किया जाता है। इसे गुड़ और आटे से मिलाकर तैयार किया जाता है।
केला
केला छठी मईया के प्रिय फलों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि केला में भगवान विष्णु का वास होता है। छई मईया को खुश करने के लिए कच्चा केला चढ़ाया जाता है। माता को प्रसाद के रूप चढ़ाने वाले केले को घर लाकर पकाया जाता है ताकि फल झूठा न हो।
टाब नींबू
यह नींबू आम नींबू से बड़ा होता है। इसका आकार बड़ा होना के कारण पशु-पक्षी इसे खा नहीं पाते। इस वजह से यह फल साफ रहता है। बड़ा फल होने के कारण इसे मईया को चढ़ाया जाता है।
नारियल
नारियल को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसे चढ़ाने से घर में लक्ष्मी आती है। वहीं कुछ लोग मन्नत मांगने पर छठ मईया को नारियल चढ़ाते हैं।
गन्ना
छठ पूजा प्रसाद के लिए गन्ने से बने गुड़ का इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं कई लोग गन्ने का घर बनाकर उसमें पूजा करते हैं। इसे लेकर ऐसी मान्यता है, ऐसा करने से छठी मईया घर में सुख-समृद्धि लाती है।
Also Read: Chhath Special Story: बिहार की आत्मा में बसता छठ पर्व, जानें इसके पीछे की कहानी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS