Chhath Puja 2022 : छठ पूजा में जरूर करें ये काम, वरना...

Chhath Puja 2022 : छठ पूजा में जरूर करें ये काम, वरना...
X
Chhath Puja 2022 : दिवाली के बाद अब छठ पूजा शुरू हो गई है और आज छठ पूजा का दूसरा दिन यानि खरना है। वहीं छठ पूजा को पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं महिलाएं और पुरूष दोनों ही छठ पूजा कर रहे हैं और घर-परिवार के लोगों की समृद्धि और सफलता की कामना भगवान से कर रहे हैं।

Chhath Puja 2022 : दिवाली के बाद अब छठ पूजा शुरू हो गई है और आज छठ पूजा का दूसरा दिन यानि खरना है। वहीं छठ पूजा को पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं महिलाएं और पुरूष दोनों ही छठ पूजा कर रहे हैं और घर-परिवार के लोगों की समृद्धि और सफलता की कामना भगवान से कर रहे हैं। छठ पर्व ऊर्जा के देवता भगवान सूर्यदेव की अराधना का पर्व है। वहीं मान्यता है कि, भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से सभी रोगों का नाश होता है। हालांकि व्रत के दौरान व्रती लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान कर लेना चाहिए।

  • छठ पूजा के दौरान किसी भी शुभ अनुष्ठान में शामिल होने से पहले स्नान जरूर करें।
  • छठ पूजा के दौरान परिवार में अपनों से बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें।
  • शरीर को अच्छे से साफ करके अर्थात हाथ-पैर और मुंह आदि को धोने के बाद ही भोग या प्रसाद बनाएं।
  • छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्यदेव को दूध और जल अर्पित करें।
  • छठी माता की पूजा करने के लिए प्रसाद से भरे सूप का इस्तेमाल करें।
  • रात्रि में व्रत कथा सुनना ना भूलें।
  • व्रत के समापन पर शरबत पी सकते हैं और छठी माता को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद का सेवन कर सकते हैं।
  • कभी भी भगवान सूर्य और छठी माता को चढ़ाने से पहले प्रसाद का सेवन ना करें।
  • बिना स्नान किए पूजा के लिए बनायी गई किसी भी चीज को छूने से बचें।
  • छठ पूजा के चारों दिन मांसाहार का सेवन ना करें।
  • इसके साथ ही पूजा-अनुष्ठान और समारोह शराब और धुम्रपान आदि करने से बचें।
  • भगवान सूर्य और छठी माता को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में साधारण नमक का प्रयोग ना करें और लहसुन और प्याज के सेवन से भी बचें।
  • पूजा के लिए हमेशा नई टोकरी का इस्तेमाल करें।
  • छठ पूर्व के दौरान किसी को भी अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story