Christmas Day 2020: सबसे सुंदर क्रिसमस गीत, जिसने जीता लोगों का दिल

Christmas Day 2020: क्रिसमस (christmas) का पर्व मनाए जाने में अब चंद घंटे शेष हैं। और क्रिसमस (christmas) को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। इस दौरान देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में क्रिममस (christmas) की बधाईयों का दौर शुरू हो चुका है। वहीं चर्चों और गिरजाघरों में भी इस दौरान विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। तो आइए क्रिसमस (christmas) के इस पावन अवसर पर यीशु की याद में हम भी गाएं विशेष गीत।
Also Read : गरुड़ पुराण: जानिए कौन सा कर्म करने से मिलता है स्त्री का जन्म
क्रिसमस गीत मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा
मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा
पापिन कारण तारणहारा, प्यारा प्रभु जन्मा।
मरियम बैठी अपने घर में
आया दूत स्वर्ग से।
मोला कुंवारी मरियम से
लो सलाम हमारा जी।
मेरा प्रभु जन्मा...
मरियम बैठी गौशाले में
राजा यीशु चरनी में।
आए गरड़िए दण्डवत् करने
सारे जग के त्राता को।
मेरा प्रभु जन्मा...
आगे-आगे तारा
पीछे-पीछे पंडित लोग।
सोना, मुर, लोबान चढ़ाकर
गाते उसकी महिमा।
मेरा प्रभु जन्मा...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS