Chanakya Neeti: चाणक्य की इन नीतियों से किसी भी व्यक्ति का करें वशीकरण

Chanakya Neeti: चाणक्य की इन नीतियों से किसी भी व्यक्ति का करें वशीकरण
X
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति में एक श्लोक दिया है, जिससे आप किसी भी शख्स का वशीकरण कर सकते हैं। कौन सा है ये मंत्र, चलिये बताते हैं।

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति से कई सारे मुश्किल और परेशानियों को आसानी से पार करने के कई तरीके बताए हैं। चाणक्य नीति में साफ-साफ बताया गया है कि संसार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो बिना स्वार्थ के आपके साथ रह सके। उनका कहना है कि आपका स्वभाव ही आपको किसी का गुलाम बना देता है।

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य वशीकरण के बारे में भी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि आचार्य चाणक्य खुद अपनी नीति का पालन करते हुए चतुराई और बुद्धिमानी से अपनी बात को किसी भी व्यक्ति से मनवा लेते थे। ऐसी मान्यता है कि जो जातक आचार्य चाणक्य के नीति को समझ जाता है, तो कहा जाता है कि दुनिया आपके कदमों में होगी। इसके साथ ही लोग आपके आगे-पीछे घूमते रहेंगे। आचार्य चाणक्य अपने नीति में एक श्लोक दिए हैं, जो इस प्रकार है- "लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा ।मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।"

इस श्लोक के जरिए कहा जाता है कि संसार में चार प्रकार के स्त्री या पुरुष होते हैं। वो चारों स्त्री या पुरुष लालची, अहंकारी, मूर्ख और विद्वानों को अपने वश में किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन चारों के बारे में...

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन स्वभाव की स्त्री से रहे दूर, वरना हो सकते हैं बर्बाद

लालची लोग- महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कपटी और लालची लोग किसी भी चीज को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनका कहना है कि लालची लोग आपको मीठी-मीठी बातें करके आपको अपने जाल में फंसा लेता है और जब काम बन जाता है, तो पीछे मुड़कर एक बार भी नहीं देखता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोग को धन देकर वश में किया जा सकता है।

अहंकारी लोग- चाणक्य अपनी नीति में अहंकारी का अहंकार कभी भी नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि उस अहंकारी व्यक्ति के सामने हाथ जोड़े या उस व्यक्ति की तारीफ करें। ऐसा करने से वह व्यक्ति आपके वश में हो सकता है।

ये भी पढ़ें- हर पत्नी अपने पति से छुपाती है जिंदगी के ये 6 गहरे राज, भूलकर भी न पूछें कभी

मूर्ख व्यक्ति- आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहा है कि मूर्ख व्यक्ति वह होता है, जिसे ना तो समाज का ज्ञान होता है और ना ही खुद के बारे में जानता है। उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति किसी को अभद्र टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आते हैं। मूर्ख व्यक्ति को अपने वश में करने के लिए उसे कठोर भाषा में बार-बार उपदेश दें। ऐसा करने से वह आपके वश में हो सकता है।

विद्वान- आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी ज्ञानी व्यक्ति को भी वश में किया जा सकता है। उनका कहना है कि ज्ञानी व्यक्ति को सच बोलकर उसे अपने वश में किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: धोखा जीवन के हर मोड़ पर मिलता है, अच्छे और बुरे लोगों की ऐसे करें पहचान

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story