कौआ ऐसे देते हैं धन और मृत्यु के संकेत, जान लें ये पूरी बात, वरना...

हिन्दू धर्म में कौआ अपनी आवाज के कारण अशुभ पक्षी माना जाता है। इतना ही नहीं शास्त्रों में कौआ को यम का दूत भी बताया जाता है। कहा जाता है कि, कौआ यम लोक में जाकर पृथ्वीवासियों के विषय में यमराज को सूचना देता है, लेकिन वहीं शकुन शास्त्र के अनुसार, कौआ को मनुष्यों का दूत बताया गया है। कहा जाता है कि, यमराज के साथ-साथ कौआ मनुष्य को भी शुभ और अशुभ संकेत की सूचना पहले दे देते हैं। तो आइए जानते हैं कब और कैसे देता है कौआ शुभ और अशुभ सूचनाएं।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra:धन, समृद्धि, सुख और शांति के लिए घर में हमेशा रखें ये चीज, कभी नहीं रहोगे परेशान
- कौआ में ऐसी शक्ति होती है कि, वह आने वाले समय को पहले से ही जान लेता है। हमारे पूर्वज कौआ के जरिये हमसे संपर्क करते थे और हमें आने वाली घटनाओं के बारे में सूचित करते थे।
- माना जाता है कि, अगर कौआ का झूंड आकर आपके घर पर बैठता है और आपस में लड़ने लगे तो समझ लीजिए कि, घर के मालिक पर विपत्ति आने वाली है।
- दोपहर से पहले यदि पेड़ पर बैठे कौआ का स्वर पूर्व या उत्तर दिशा में सुनाई दे तो आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इसे पत्नी सुख का भी संकेत माना जाता है।
- घर की छत पर आकर कौआ अगउ दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बोले तो यह अच्छा नहीं होता है। इस संकेत से समझ लें कि, आपके घर के किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है।
- अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको कौआ किसी बर्तन में पानी पीते हुए नजर आ जाए तो समझ लीजिए कि, आपको धन लाभ होने वाला है। अगर आप किसी काम से कहीं जा रहे हैं तो वह काम आपका सफल हो जाएगा।
- अगर कोई कौआ मुंह में रोटी का टुकड़ा या मांस का टुकड़ा लिए दिख जाए तो समझ लीजिए कि, आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है।
- अगर कौआ किसी व्यक्ति के ऊपर आकर बीट करें तो यह अशुभ माना जाता है।
- वहीं कौआ अगर किसी व्यक्ति के सिर पर आकर बैठता है तो उस व्यक्ति के बुरे दिन आ जाते हैं और यह भी माना गया है कि, उस व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है।
- अगर आप सुबह के समय कहीं जा रहे हैं और कोई कौआ आपके पास से उड़ता हुआ आपके पैर से स्पर्श कर जाए तो यह बड़ा शुभ शकुन माना जाता है। इससे जीवन में उन्नति मिलती है।
- यदि कोई कौआ सुबह-सुबह व्यक्ति के आगे आकर लाल रंग की वस्तु डाल दे तो आप समझ लीजिए कि, आपको जेल होने वाली है। यानि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS