Deepawali 2020 : जानिए दीपावली पर क्या करें, क्या ना करें

Deepawali 2020 : जानिए दीपावली पर क्या करें, क्या ना करें
X
Deepawali 2020 : दीपावली को खुशियों का त्योहार माना जाता है। तथा सुख-समृद्धि के लिए दीपावली के दिन को विशिष्ट दिन भी माना जाता है। दीपावली के दिन अगर आप लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हैं तो महालक्ष्मी का चमत्कारी मंत्र दस गुना अधिक फल आपको प्रदान करता है। दीपावली के दिन कुछ नियमों का पालन भी करना होता है जैसे दीपावली के दिन कुछ भी हो जाए पर आप किसी पर भी क्रोध करने से बचें।

Deepawali 2020 : दीपावली को खुशियों का त्योहार माना जाता है। तथा सुख-समृद्धि के लिए दीपावली के दिन को विशिष्ट दिन भी माना जाता है। दीपावली के दिन अगर आप लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हैं तो महालक्ष्मी का चमत्कारी मंत्र दस गुना अधिक फल आपको प्रदान करता है। दीपावली के दिन कुछ नियमों का पालन भी करना होता है।


जैसे दीपावली के दिन कुछ भी हो जाए पर आप किसी पर भी क्रोध करने से बचें। दीपावली के दिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। दीपावली के दिन किसी भी व्यक्ति को नाराज ना करें। दीपावली के दिन पत्नी को तो बिलकुल भी नाराज ना करें।

याद रखें कि जिस घर में गृहलक्ष्मी नाराज रहती है। अथवा दुखी रहती है। महालक्ष्मी ऐसे घर में अपना निवास स्थान कभी भी नहीं बना सकती हैं।

गलती से भी दीपावली के पांच दिन मांसाहार का भोजन ना करें।

दीपावली पर्व के दौरान किसी भी परिस्थिति में शराब आदि नशे क सेवन से दूर रहें।

दीपावली पर्व के दौरान ना तो किसी भी व्यक्ति को कर्ज दें, और ना ही इस दौरान किसी से कर्ज लें।

घर के अंदर कुड़ा-कचरा बिलकुल भी ना जमा होने दें। घर को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। ध्यान रखें कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कचरा आपके घर में दिखाई नहीं देना चाहिए। कचरा ऐसी जगह पर रखें जहां पर किसी को भी नजर नहीं आएं।

साफ-सफाई के बाद झाड़ू-पोंछा को छिपाकर रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति आपके घर में झाड़ू को देखने ना पाएं।

झाड़ू के ऊपर पैर ना रखें।

आपका घर अंधेरे में ना रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

घर के प्रत्ययेक कमरे में लाइट के बल्ब जलते रहने चाहिए। अथवा कमरों में दीया जलता रहना चाहिए। कमरों में कोई रहे अथवा कोई ना रहे लाइट जलती रहनी चाहिए यानि प्रकाश रहना चाहिए।

लक्ष्मी पूजन के दिन पति-पत्नी मिलकर ही पूजन करें। किसी कारणवश अगर कोई एक व्यक्ति घर से बाहर अर्थात दूर है तो अपने पास सुपारी रखकर महालक्ष्मी का पूजन करें।

महालक्ष्मी के पूजन के समय पत्नी अपनी साड़ी के पल्लु में एक सुपारी, एक हल्दी का टुकड़ा, एक सिक्का तथा चार कमल के बीज को एक साथ बांध लें। तब महालक्ष्मी का पूजन करें।

पूजन समाप्त होने के बाद एक लाल कपड़ें में इस सामग्री को बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। अथवा दुकान के गल्ले में रख दें। ऐसा करने से माता महालक्ष्मी की कृपा बहुत तेजी के साथ आपके घर-परिवार के ऊपर होती है। आपके दुकान-कारोबार में बरकत होती है।

ध्यान रखें कि इस उपाय का पत्नी के द्वारा करने पर ही इसका लाभ मिलता है।


विद्यार्थियों के लिए दीपावली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पूजन के बाद विद्यार्थी अपने विषय पर थोड़ी देर अवश्य अध्ययन करें। तथा जो बड़े हैं वो भी अपने क्षेत्र के संबंध में अध्ययन जरुर करें। इस दिन सभी लोगों को सरस्वती मंत्र का 108 बार जाप भी लक्ष्मी पूजन के बाद जरुर करना चाहिए।

मंत्र

।।ऊँ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:।।

ध्यान रखें जब तक आपके पास टेलेंट है तभी तक महालक्ष्मी की कृपा होती है। अगर आपके पास टेलेंट की कमी है तो आपके ऊपर कभी भी लक्ष्मी की कृपा नहीं होगी। और जो टेलेंट की स्वामिनी हैं वो मां सरस्वती हैं। इसलिए मां सरस्वती के मंत्र का एक माला जाप इस दिन अवश्य करना चाहिए।

Tags

Next Story