Deepawali 2020: दीपावली पर दिख जाए आपको इनमें से कोई भी एक संकेत तो समझ लो आपके घर आ चुकी हैं मां लक्ष्मी

Deepawali 2020: पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन मां लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं। और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग दीपावली के पहले से ही घरों को सजाते हैं, सफाई करते हैं। और मां जिस पर ज्यादा प्रसन्न होती हैं उनके घर में कुछ संकेतों के माध्यम से दस्तक देती हैं। तो आइए आप भी जानें कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के आपके घर में आने के क्या हैं संकेत।
1. अगर आपको दीपावली की रात कहीं उल्लू दिख जाए तो ये बहुत बड़ा चमत्कार माना जाता है। क्योंकि इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आपके घर प्रवेश कर चुकी हैं। और आप मां का स्वागत यानि दीपावली की पूजा धूमधाम से कीजिए। इसलिए दीपावली की रात कम से कम एक दीया ऐसा जरुर जलाइए जोकि पूरी रात जलता रहे। ये बहुत शुभ माना जाता है।
2. दीपावली के दिन यदि कहीं आपको मकड़ी के जाले में अपना नाम बनता हुआ दिख जाए तो ये भी बहुत अच्छा शगुन माना जाता है।
3. यदि आपके घर में कही छूछूंदर दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपके घर अपार धन-दौलत आने वाली है। तो दीपावली के दिन छूछूंदर का आना भी शुभ संकेत माना जाता है।
4. सर्दी के मौसम में छिपकली छिप जाती हैं। लेकिन अगर कही आपको दीपावली के दिन छिपकली दिख जाए तो ये आपके लिए बहुत अच्छा सगुन माना जाता है। और जैसे ही आपको छिपकली दिखे तो हाथ में थोड़ा सा चावल और कुमकुम लेकर छिपकली पर फेंक दें। ऐसा करने से धन आने के मार्ग खुल जाते हैं।
5. दीपावली के दिन अगर कोई बिल्ली आपकी छत पर मल त्याग कर दे तो यह स्थिर लक्ष्मी का संकेत माना जाता है। अगर आपको इस दिन बिल्ली दिख जाए तो यह भी अच्छा माना जाता है।
6. अगर आपको दीपावली के पांच दिनों के अंदर कही सांप दिख जाए तो इसका मतलब है कि अब आपके घर में धन बढ़ेगा। लेकिन दीपावली के इन पांच दिनों में अगर आपको सांप की केचुली मिल जाए तो यह भी धन वृद्धि का संकेत देती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS