Deepawli 2020: दीपावली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

Deepawli 2020: हिन्दू धर्म के त्योहरों में दीपावली का सबसे अधिक और खास महत्व है। दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। और दीपावली के दिन रात्रि के समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी लोग अपने-अपने घरों में लक्ष्मी पूजन करते हैं। तो आइए जानें आप भी इस दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें। दीपावली के पर्व पर धन की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने की लिए उनका पूजन किया जाता है।
यदि दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो अगले वर्ष दीपावली तक मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर धन-धान्य, सुख-संपत्ति से आच्छांदित रहेगा। शास्त्रों में कुछ ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं जिनका दीपावली के दिन नियम पूर्वक पालन करने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
1. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ भी शामिल करें। पूजन पूरा होने के पश्चात हल्दी की गांठ को घर के धन क्षेत्र में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप और आपके परिवार के ऊपर पूरे वर्ष पर्यन्त बनी रहेगी।
2. दीपावली के दिन कोशिश करें कि किसी किन्नर से एक कोई सिक्का मांग लें। और किन्नर से मांगे गए सिक्के को अपने पर्स, तिजोरी अथवा दुकान आदि में रख दें, और उसे खर्च नहीं करें। ऐसा करने से आपके घर में धन की आवक बनी रहेगी और मां लक्ष्मी आप पर सदैव मेहरबान रहेगी।
3. दीपावली के दिन रात्रि के दौरान शुभ मुहूर्त में धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का पूजन करें। और पूजन के दौरान मंत्र का 108 बार जप करें।
मंत्र
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।
5. दीपावली की रात्रि में मां लक्ष्मी का पूजन के बाद घर में शंख और घंटी की ध्वनि बजानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की नेगेटिव एनर्जी और दरिद्रता समाप्त हो जाती है। और घर में मां लक्ष्मी की कृपा होने लगती हैं।
6. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी देवी की पूजा के दौरान पूजन में गोमती चक्र भी रखना चाहिए। गोमती चक्र पूजा में रखने से आपको धन लाभ मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS