Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली पर मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस देवता के पास जला दें एक दीया, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली पर मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस देवता के पास जला दें एक दीया, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
X
Dev Deepawali 2021: कार्तिक मास में दिवाली (Diwali) के पश्चात देव दीपावली(Dev Deepawali) का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि, देव दीपावली के दिन सभी देवता धरती पर आकर गंगा किनारे दीप जलाते हैं और गंगा स्नान करते हैं। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि, अगर आप किसी समस्या से परेशान है अथवा आपकी कोई इच्छा काफी समय से अधूरी है और आप अपनी उस इच्छा को पूर्ण करना चाहते हैं तो आप इस दिन एक दीप जलाकर अपनी उस मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

Dev Deepawali 2021: कार्तिक मास में दिवाली (Diwali) के पश्चात देव दीपावली(Dev Deepawali) का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि, देव दीपावली के दिन सभी देवता धरती पर आकर गंगा किनारे दीप जलाते हैं और गंगा स्नान करते हैं। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि, अगर आप किसी समस्या से परेशान है अथवा आपकी कोई इच्छा काफी समय से अधूरी है और आप अपनी उस इच्छा को पूर्ण करना चाहते हैं तो आप इस दिन एक दीप जलाकर अपनी उस मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। साल 2021 में देव दीपावली 18 नवंबर 2021 (18 November 2021) के दिन मनायी जाएगी। तो आइए जानते हैं देव दीपावली पर इच्छापूर्ति के लिए कैसे दीप जलाएं।

ये भी पढ़ें: Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली डेट, शुभ मुहूर्त और जानें इसका ये महत्व

धन प्राप्ति के लिए

अगर आपके पास धन का अभाव है और आप गरीबी में जीवनयापन करते हैं तथा आप धन कमाने के लिए कठिन परिश्रम भी करते हैं तो आप देव दीपावली के दिन भगवान कुबेर के नाम का एक दीपक जला सकते हैं। यदि आप इस दिन ऐसा करते हैं तो आपको न केवल धन की प्राप्ति होगी। बल्कि अगर आपका कहीं पर धन फंसा हुआ है तो आप वह भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रेम पाने के लिए

जिन लोगों को अपना प्रेम प्राप्त करना हो या अपने जीवनसाथी से प्यार पाना हो तो वह देव दीपावली के दिन भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको न केवल अपने साथी का प्रेम प्राप्त होगा। बल्कि वह आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके प्रति विश्वास भी रखेंगे।

रोग निवारण के लिए

अगर आप या आपके परिवार को कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार हैं और वह बीमारी ठीक नहीं हो रही तो आप देव दीपावली के दिन भगवान सूर्य की मूर्ति अथवा सूर्य यंत्र स्थापित करके उसके पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका वह रोग जल्दी ठीक हो जाएगा और आपको उत्तम स्वास्थ्य भी प्राप्त हो जाएगा।

बिजनेस में उन्नति के लिए

अगर आप कोई कारोबार-बिजनेस आदि करते हैं और आपको उसमें हानि अधिक हो रही है तथा आप अपने कारोबार से उत्तम धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप देव दीपावली के दिन गणेश जी की प्रतिमा के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से न केवल आपके व्यापार में वृद्धि होगी। बल्कि आपके व्यापार का विस्तार भी होगा।

दुर्घटना से मुक्ति के लिए

अगर आपके साथ दुर्घटना अधिक होती हैं या आपको शत्रुओं से अत्याधिक परेशानी होती है तो आप देव दीपावली के दिन भक्त शिरोमणि हनुमान जी की प्रतिमा के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके शत्रु परास्त होंगे और आपको दुर्घटनाओं से मुक्ति भी मिलेगी।

आमदनी बढ़ाने के लिए

वहीं अगर आप बहुत अधिक मेहनत करते हैं और फिर भी आपकी आय नहीं बढ़ रही है तो आप देव दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के आगे दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आय में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।

नौकरी में तरक्की के लिए

अगर आपको नौकरी में तरक्की पानी हो या फिर नई नौकरी प्राप्त करनी हो तो आपको देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु के आगे दीपक जला दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की अवश्य प्राप्त होगी और यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार भी अवश्य प्राप्त होगा।

परीक्षा में सफलता के लिए

जो विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं या फिर कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं तो उन्हें देव दीपावली के दिन माता सरस्वती के आगे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपकी परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story