Dev Uthani Ekadashi 2021 : देवउठनी एकादशी के दिन इन छह चीजों के बिना अधूरी रह जाती है पूजा, जानें भगवान विष्णु के भोग की प्रिय वस्तुएं

Dev Uthani Ekadashi 2021 : देवउठनी एकादशी का दिन बहुत ही खास होता है और आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी का शालिग्राम जी या भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ विवाह भी कराया जाता है। शास्त्रो के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिंद्रा के बाद जागते हैं। एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस दिन भगवान विष्णु का विधि विधान के साथ पूजन करने से व्यक्ति के जीवन के सभी संचित पापों का नाश होता है। वहीं देवोत्थान एकादशी के दिन जब हम भगवान विष्णु का विधि विधान के साथ पूजन करते हैं तो छह चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अगर हम पूजा में इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे धन से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त होती हैं और हमारे धन-धान्य की वृद्धि होती है। तथा साथ ही साथ सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। तो इआइए जानते हैं कि, कौन सी हैं वे छह चीजें।
ये भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी पर रखें इन विशेष बातों का ध्यान, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
पंचामृत
पुराणों और शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के पूजन में पंचामृत का होना अनिवार्य होता है। बिना पंचामृत के भगवान विष्णु का पूजन नहीं किया जाता। इसीलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बने पंचामृत का भोग जरुर लगाइए।
दूध
दूध का भोग इस दिन भगवान विष्णु को जरुर लगाना चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब चल रही है और उस स्थिति को आप सुधारना चाहते हैं तो आप देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध का भोग जरुर लगाइए। क्योंकि दूध को धन के और मन पर प्रभाव के दृष्टिकोण से सात्विक माना जाता है।
गन्ना
देवोत्थान के दिन तुलसी विवाह में गन्ने का मंडप बनाकर पूजन किया जाता है और वहीं भगवान विष्णु को भोग में भी गन्ना अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु को गन्ना अर्पित करने से घर में हमेशा ही सुख-शांति बनी रहती है।
केला
ऐसी मान्यता है कि, भगवान विष्णु को केला बहुत प्रिय है। इसीलिए जब भगवान चार महिने के बाद जागते हैं तो उन्हें केला भोग के रुप में अर्पित किया जाता है और ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है। इसीलिए आज के दिन भगवान विष्णु को भोग के रुप में केला अर्पित जरुर करें।
जल सिंघाड़ा
एकादशी के दिन जल सिघाड़ा बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि ये मां लक्ष्मी जी का बहुत ही प्रिय फल होता है। एकादशी के दिन जल सिंघाड़ा लगाने से जहां एक ओर भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं वहीं दूसरी ओर माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं। तो आज देवोत्थान एकादशी के दिन आप भी जल सिंघाड़ा का भोग भगवान विष्णु जी को जरुर लगाएं।
तिल
एकादशी के दिन तिल का भोग लगाने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन तिल के दान का भी विशेष महत्व होता है और कहा जाता है कि, जो भी भक्त एकादशी के दिन तिल का दान करते हैं, वे कभी भी नर्क के दर्शन नहीं करते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS