Dev Uthani Ekadashi 2021: देवोत्थान एकादशी पर 'उठो देव, जागो देव 'गीत पढ़कर करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, मिलेगा सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवोत्थान एकादशी के दिन चार मास के बाद भगवान विष्णु योगनिंद्रा से जागते हैं और वहीं इसी दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है। तथा देवउठनी एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में मंगलाचार गाती हैं और अपने आराध्य को प्रसन्न करने के उपाय करती है। वहीं इस दौरान मंदिरों को दुल्हन की भांति सजाया जाता है और भगवान को जगाने के लिए मंगल गीत गाए जाते हैं। तो आइए आप भी इस बार देवताओं को जगाने के लिए देव उठनी एकादशी का प्रसिद्ध गीत गाकर भगवान को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली पर मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस देवता के पास जला दें एक दीया, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
उठो देव, जागो देव
उठो देव, जागो देव
देव उठेंगे कार्तिक मास, कार्तिक मास,
नई है टोकरी नई है कपास, नई है कपास
जारे मूसे दाव कटाए, दाव कटाए
दाव कटाए जब जेबरी बटाए, जेबरी बटाए
जेबरी बटाए जब खाट बुनाए, खाट बुनाए
खाट बुनाए जब बामन देयो, बामन देयो
बामन देयो गोरी गाय, गोरी गाय
माय पूजे धीए खिलाए
वा को पुन्य अखंड जाए
भाभी पूजे नंदुल खिलाए
या को पुन्य महाफल होए
भुडभुडइया को आयो ताज
राज करें आशीष को बाप
भुडभुडइया को आयो ताज
राज करें अजीत को बाप
ओरे कोरे धरे चपेटा, धरे चपेटा
गुलाबो राज करें तेरे ही बेटा, तेरे ही बेटा
ओरे कोरे धरे मजीरा, धरे मजीरा
ये हैं बहनो तुम्हारे ही बीरा, तुम्हारे ही बीरा
उठे देव, जगे देव,
देव उठ गए कार्तिक मास
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS