Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगा दें इस चीज का भाेग, मनोकामना होंगी पूरी

Dev Uthani Ekadashi 2022 :  देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगा दें इस चीज का भाेग, मनोकामना होंगी पूरी
X
Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम दिन है। वहीं यह पावन दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दीपावली पर्व के 11वें दिन आता है। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन अगर राशि के अनुसार, भगवान को भोग-प्रसाद अर्पित करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है।

Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम दिन है। वहीं यह पावन दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दीपावली पर्व के 11वें दिन आता है। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन अगर राशि के अनुसार, भगवान को भोग-प्रसाद अर्पित करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार, आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या चीज अर्पित करें।

मेष

आज के दिन भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं तो आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ

भगवान को आप पंजीरी का भोग लगाएं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।

मिथुन

आज भगवान श्रीहरि को तुलसीदल अर्पित करें तो आपके दांपत्य जीवन में खुशियां छायी रहेंगी।

कर्क

आप लोग भगवान को केले का भोग अर्पित करें तो आपका जीवन सुखमय हो सकता है।

सिंह

दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल भरकर भगवान का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

कन्या

आज के दिन आप गीता पाठ करें तो आपकी नौकरी संबंधी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

तुला

आप भगवान को खीर का भोग लगाएं तो आपके दुख दूर हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज के दिन आप भगवान को गन्ना अर्पित करें तो आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

धनु

आज के दिन आप प्रदोष काल में कंबल दान करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

मकर

आप लोग भगवान विष्णु को पराठे का भोग लगाएं तो आपको सिदर्द से मुक्ति मिल सकती है।

कुंभ

आज के दिन आप तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन

देवउठनी एकादशी पर आप भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं और तुलसीदल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन से रोग और शोक दूर हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story