Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये काम, भगवान विष्णु की होगी कृपा

Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान सोते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन यानी चार महीने बाद नींद से जागते हैं। धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन से ही विष्णु भगवान पूरी सृष्टि का काम संभालते हैं।
देवउठनी एकादशी के दिन से ही सभी तरह के मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि जो भी जातक इस दिन व्रत रखता है, उसे वैंकुठ की प्राप्ति होती है। यह व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। मगर इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन किन नियमों का पालन करना चाहिए।
देवउठनी के दिन जरूर करें ये काम
- देवउठनी एकादशी के दिन जातक को सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। इसके बाद ही व्रत करने का संकल्प लें।
- व्रत संकल्प लेने के बाद जातक भगवान श्री नारायण को दूध और केसर से अभिषेक कराना जरूरी है। साथ ही, उनकी आरती भी करनी चाहिए।
- धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन श्री हरि भगवान को सफेद रंग की मिठाई का ही भोग लगाएं। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा बनी रहती है और प्रसन्न होते हैं।
- देवउठनी एकादशी के दिन कुछ जातक निर्जला व्रत रखते हैं, जो ऐसा करते हैं उन्हें भगवान विष्णु आशीर्वाद देते हैं।
- देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान स्तोत्र और मंत्रों का जाप किया जाता है।
- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन और भजन करना जरूरी होता है। ऐसा करने से श्री हरि के साथ सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Dev Deepawali 2023: इस साल 26 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली, यहां जानें दीप दान करने का शुभ मुहूर्त
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS