Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर नौकरी-कारोबार में तरक्की के लिए जरुर करें ये उपाय

Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर नौकरी-कारोबार में तरक्की के लिए जरुर करें ये उपाय
X
Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी का पावन पर्व अब आने ही वाला है। वहीं भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिहाज से ये दिन सबसे शुभ माना जाता है। वहीं अगर आपको सुख-समृद्धि नौकरी-कारोबार में किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करके इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी का पावन पर्व अब आने ही वाला है। वहीं भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिहाज से ये दिन सबसे शुभ माना जाता है। वहीं अगर आपको सुख-समृद्धि नौकरी-कारोबार में किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करके इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, देवउठनी एकादशी के दिन नौकरी-कारोबार, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में...

देवउठनी एकादशी के दिन शाम के समस गोधूलि बेला में किसी पीपल के पेड़ की जड़ को छूकर प्रणाम करें और उसके बाद वहां सरसों के तेल का दीया जलाकर पांच, सात या नौ बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। साथ ही इस दौरान भगवान विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही समस्या समाप्त होंगी और आपकी नौकरी-कारोबार से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

पीपल की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसीलिए इस बार देवउठनी एकादशी के दिन दूध-गुड़ और गंगाजल मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने के बाद व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ने लगता है। वहीं आप चाहें तो इस उपाय को देवउठनी एकादशी के बाद प्रतिदिन भी कर सकते हैं।

ज्योतिष की मानें तो ये दोनों ही उपाय अचूक हैं और शीघ्र ही फलित होते हैं। इन उपायों को देवउठनी एकादशी या किसी भी मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू किया जा सकता है। सुख-समृद्धि, नौकरी-कारोबार आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये उपाय रामबाण की तरह काम करते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story