Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर बन रहे ये शुभ योग, जानें व्रत की तिथि और पारण का दिन

Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर बन रहे ये शुभ योग, जानें व्रत की तिथि और पारण का दिन
X
Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी का पर्व कल 04 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को है। वहीं शुक्रवार के दिन एकादशी तिथि का योग बनने से यह दिन और भी शुभ योग बना रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा जाती है, क्योंकि देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चातुर्मास योगनिंद्रा में शयन करने के बाद जाग्रत अवस्था में आते हैं और सृष्टि का कार्यभार अपने हाथों में लेते हैं। वहीं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी का पर्व कल 04 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को है। वहीं शुक्रवार के दिन एकादशी तिथि का योग बनने से यह दिन और भी शुभ योग बना रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा जाती है, क्योंकि देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चातुर्मास योगनिंद्रा में शयन करने के बाद जाग्रत अवस्था में आते हैं और सृष्टि का कार्यभार अपने हाथों में लेते हैं। वहीं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इसीलिए दिन और तिथि के लिहाज से इस दिन बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, क्योंकि भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा। वहीं इस दिन कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। जोकि ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत ही शुभ है। तो आइए जानते हैं इस बार देवउठनी एकादशी किन शुभ योगों में आ रही है।


देवउठनी एकादशी 2022 शुभ नक्षत्र और शुभ योग टाइम

एकादशी तिथि का समय

कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 03 नवंबर 07:30 PM से प्रारंभ होगी और 04 नवंबर 06:08 PM तक एकादशी तिथि रहेगी।

नक्षत्र

04 नवंबर को पूर्वभाद्रपदा 12:48 AM बजे से प्रारंभ होगा, जोकि पूरे दिन रहेगा और 05 नवंबर 12:12 AM तक रहेगा।

योग

देवउठनी एकादशी के दिन व्याघात और हर्षण योग बन रहे हैं।

ब्रह्म मुहूर्त

05:01 AM से 05:49 AM तक

अभिजीत मुहूर्त

11:48 AM से 12:32 PM तक

अमृत काल

04:24 PM से 05:58 PM तक


देवउठनी एकादशी 03 नवंबर 2022, दिन गुरूवार को रात्रि 07 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी जोकि 04 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, एकादशी का व्रत 04 नवंबर 2022 को ही रखा जाएगा और 05 नवंबर 2022, दिन शनिवार को इस व्रत का पारण किया जाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story