devuthani ekadashi 2020: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी और तुलसी का पूजन, आपके पास नहीं आएगी दरिद्रता

devuthani ekadashi 2020: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की जो एकादशी होती है उसे देव उठनी एकादशी, देव प्रबोधनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। सनातन धर्म में जब तक भगवान विष्णु सो रहे होते हैं तब तक किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। और जो देवउठनी एकादशी है वह बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिन्द्रा के बाद जागते हैं। इसलिए इस एकादशी को देव उठनी एकादशी कहा जाता है। और इस दिन जब भगवान नींद से जागते हैं तो उनका तुलसी से विवाह कराया जाता है। और इसी दिन से जितने भी मांगलिक कार्य हैं जोकि चार महीने से नहीं हो रहे होते हैं, उन सभी तरह के मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है।
Also Read: devuthani ekadashi 2020: देवउठनी एकादशी पर भक्तों को इन चीजों से मिलती है भगवान विष्णु की कृपा
ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो आपकी जो भी मनोकामना आप भगवान विष्णु जी से इस दिन करते हैं वह अवश्य पूरी होती है। क्योंकि इस दौरान जब भगवान विष्णु जागते हैं तो सभी भक्त उनकी आराधना कर रहे होते हैं। और जब भगवान श्रीहरि की पूजा भक्त करते हैं और पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं तो भगवान विष्णु अवश्य उसकी सुनते हैं। और इस समय में जो आप पूजा करते हैं तो आप मां लक्ष्मी के साथ ही उनकी पूजा करें। इससे आपके घर में धन का आगमन हो जाएगा।
Also Read: Devoutni Gyaras 2020: जानिए भगवान विष्णु ने किसलिए किया था वृंदा का सतीत्व भंग
यह दिन बहुत विशेष होता है इस दिन किया गया कोई भी उपाय कभी व्यर्थ नहीं जाता है। उसका फल आपको अवश्य मिलता है। इस दिन भक्तों को धन प्राप्ति का उपाय तो जरुर करना चाहिए। क्योंकि धन की आवश्यकता सभी को होती है। क्योंकि जब भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं तो मां लक्ष्मी तो प्रसन्न हो ही जाती हैं। क्योंकि जहां श्रीहरि विष्णु का वास होता है वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है। इसलिए आप देवोत्थान एकादशी के दिन विधिवत भगवान की पूजा करें। और उनके साथ ही आप मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। और तुलसी की पूजा भी आप जरुर करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS