धन प्राप्ति के सात अचूक उपाय, आप भी जानें

विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से व्यक्ति पर माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। इसलिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का बड़ा सा चित्र प्रत्येक घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा, चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर में प्रत्येक शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए। माता लक्ष्मी की प्रतिमा के समाने 11 दिनों तक अखंड ज्योति यानि की तेल का दीपक प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं। और उन कन्याओं को एक सिक्का और मेंहदी दें। शुक्रवार के दिन दक्षिणावृर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से माता लक्ष्मी जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं। इसके अलावा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के और भी कई उपाय हैं जिनके करने से आप पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी सारी इच्छाएं पूरी कर देतीं हैं। इन उपायों को करने से आपकी धन संबंधी समस्याओं का अंत होता है। और आप धन,धान्य से परिपूर्ण हो जाते हैं। तो आइए आप भी जानें धन लाभ होने के सात अचूक उपाय के बारे में जरूरी बातें।
1. बंद किस्मत खोले ताला
सबसे पहले आप शुक्रवार को किसी भी ताले की दुकान पर जाएं। और एक पीतल या स्टील का ताला खरीद लें। लेकिन ताला खरीदते समय ध्यान रखें कि ताला बंद होना चाहिए। खुला ताला ना खरीदें। ताला खरीदते समय ना तो उसे दुकानदार को खोलने दें और ना ही ताले को खुद खोलें। ताला सही है या नहीं यह जांचने के लिए भी ताला ना खोलें। और उस बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार की सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या किसी देवस्थान पर रख दें। और इसके बाद बिना कुछ बोले और बिना पीछे देखे वापस अपने घर को आ जाएं। माता लक्ष्मी में विश्वास और पूरी श्रद्धा रखें। जैसे ही उस ताले को कोई खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यह लाल किताब का अचूक प्रयोग है। अपनी किस्मत चमकाने के लिए इसे अवश्य करें।
2. गाय को गुड़ खिलाएं
सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ लें, दोनों को एक साथ मिश्रण उस आटे और गुड़ की रोटी बना लें। गुरूवार के दिन सांयकाल उन रोटियों को गाय को खिलाएं। लगातार तीन गुरूवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता का नाश होता है। और आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
3. पीले कपड़े में कौड़ी रखें
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच कौड़ी और थोड़ी सी केशर, चांदी के सिक्के से साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। उसके साथ लाल कपड़े में बांधकर हल्दी की पांच गांठे भी रखें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।
4. धन से बढ़ता धन
अपनी तिजोरी में दस-दस के 100 से अधिक नोट रखें। अपनी जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। और खुद को धनवान मानना शुरू कर दें। और उसी तरह से कपड़ पहनें। और जो भी वस्तु आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं। वे लोग हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। हमेशा सकारात्मक सोचें। और खुद को साफ और स्वच्छ बनाए रखें। प्रतिदिन मंदिर जाएं। और जो मिला है उसके लिए भगवान को धन्यवाद करें। और इस दौरान भगवान के सामने अपनी नई मांग भी रखें। और उस मांग की पूर्ति का श्रद्धा और सब्र के साथ इंतजार करें।
5. अन्न दान से लाभ
प्रतिदिन गाय, कौआ और कुत्ता को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। इस उपाय से धन लाभ में आ रही बाधा जरूर दूर होगी।
6. पीपल पर जल चढ़ाएं
प्रति गुरूवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। और अपने माथे पर केशर का तिलक लगाएं। इस उपाय से धन लाभ जरूर होगा।
7. दीपक जलाएं
प्रति शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। और इसके साथ वहां सुगंधित अगरबत्ती लगाएं। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होंगी। और आपको धन लाभ अवश्य ही प्रदान करेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS